Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Sultanpur News
›
सुल्तानपुर: विधायक पर हत्या की साजिश का आरोप, एसपी से शिकायत पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने वायरल ऑडियो पेन ड्राइव में सौंपा, फोरेंसिक जांच की मांग
{"_id":"6a79bb597512bef29407a073","slug":"video-saltanapara-vathhayaka-para-hataya-ka-sajasha-ka-aarapa-esapa-sa-shakayata-parava-blka-paramakha-na-vayaral-oidaya-pana-daraiva-ma-sapa-farasaka-jaca-ka-maga-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर: विधायक पर हत्या की साजिश का आरोप, एसपी से शिकायत पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने वायरल ऑडियो पेन ड्राइव में सौंपा, फोरेंसिक जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर: विधायक पर हत्या की साजिश का आरोप, एसपी से शिकायत पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने वायरल ऑडियो पेन ड्राइव में सौंपा, फोरेंसिक जांच की मांग
सुल्तानपुर: भाजपा विधायक विनोद सिंह पर पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह उर्फ सोनू सिंह और उनके भाई पूर्व ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह उर्फ मोनू सिंह की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा है। मोनू सिंह ने सोमवार को एसपी को शिकायती पत्र देकर विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने वायरल ऑडियो की रिकॉर्डिंग पेन ड्राइव में पुलिस को सौंपी है।
शिकायत के मुताबिक, छह अगस्त को सोशल मीडिया और मीडिया के माध्यम से एक ऑडियो वायरल होने की जानकारी मिली। मोनू सिंह का दावा है कि ऑडियो में विधायक की आवाज में एक महिला से सोनू-मोनू को खत्म करने और उनकी हत्या कराने की बात कही जा रही है। उन्होंने ऑडियो की आवाज और सत्यता की विधि विज्ञान प्रयोगशाला से जांच कराने की मांग की है।
शिकायत में मोनू सिंह ने अपनी और भाई की जान को खतरा बताते हुए पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच करने को कहा है। उन्होंने प्रयागराज और नौ जुलाई 2024 को अयोध्या न्यायालय परिसर में हुए हमलों का भी उल्लेख किया है। आरोप लगाया कि अयोध्या की घटना में विधायक विनोद सिंह नामजद आरोपी हैं।
एआई से बने ऑडियो के दावे पर दी जांच की चुनौती
मोनू सिंह ने ऑडियो के एआई से तैयार होने के दावे पर कहा कि संबंधित व्यक्ति अपना वॉइस सैंपल देकर फोरेंसिक जांच करा सकता है। जांच में ऑडियो गलत पाए जाने पर उसे वायरल करने वालों के खिलाफ भी एफआईआर होनी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।