सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   National volleyball player Janshi increases honor

Sultanpur News: राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी जानशी ने बढ़ाया मान

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 03 Jan 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
National volleyball player Janshi increases honor
जानशी सिंह। स्रोत- स्टेडियम
विज्ञापन
सुल्तानपुर। वाराणसी में चार से 11 जनवरी के बीच होने वाली 72 वीं सीनियर राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में जिले की खिलाड़ी जानशी सिंह का चयन हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस आयोजन के मुख्य अतिथि होंगे। कैंप में चयन होने के बाद अंतिम सूची में उन्हें स्थान दिया गया है। जानशी सीनियर नेशनल में प्रतिभाग करने वाली जिले की दूसरी खिलाड़ी बनी हैं। इससे पूर्व यह गौरव रागिनी मिश्रा ने प्राप्त किया था।
Trending Videos

जानशी ने इसके पहले भी कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शामिल होकर जिले का मान बढ़ाया है। स्टेडियम कोच प्रदीप यादव की देखरेख में इन्होंने अपना प्रशिक्षण जारी रखा है। क्रीड़ाधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने बतायाकि यह जिले के लिए गौरव की बात है, साथ ही जानशी बालिकाओं की प्रेरणा स्रोत हैं। चयन पर जिला वाॅलीबाॅल संघ सचिव शिव नारायण सिंह, मुनेंद्र मिश्रा, रवींद्र सिंह, रणधीर सिंह, दिलीप सिंह, तारिक वसीम, पूर्व स्टेडियम कोच चंद्रशेखर, खेल प्रवक्ता राजेश कनौजिया सहित स्टेडियम के खिलाड़ियों ने हर्ष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed