सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Plunge of faith in Gomati on Paush Purnima

Sultanpur News: पौष पूर्णिमा पर गोमती में लगाई आस्था की डुबकी

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 03 Jan 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Plunge of faith in Gomati on Paush Purnima
सीताकुंड ​स्थित आदि गंगा गोमती नदी में पौष पू​र्णिमा पर स्नान करते श्रद्धालु। स्रोत-गोमती मित्र
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पौष पूर्णिमा पर्व पर शनिवार को शहर के सीताकुंड स्थित आदि गंगा गोमती में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। भोर में लोगों ने गोमती नदी में स्नान कर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। परिवार की सुख-समृद्धि के लिए गोदान भी किया। शनिवार भोर चार बजे से ही सीताकुंड धाम पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं और पुरुष सुबह से पहुंचने लगे। कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं ने गोमती नदी में स्नान किए। इसके बाद सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया। धाम पर बने मंदिरों में दर्शन-पूजन किया।
Trending Videos

गोमती मित्रों ने निभाई जिम्मेदारी
सीताकुंड धाम पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने पौष पूर्णिमा पर आदि गंगा गोमती नदी में स्नान किया। गोमती मित्र मंडल के मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी ने बताया कि बुजुर्ग श्रद्धालुओं को घाट तक पहुंचाने में मदद की गई। आस्था से लोक कल्याण की कामनाओं व पितरों का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए श्रद्धालु यहां स्वत: पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed