सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Remand of three accused including Rana Ajit Singh accepted

Sultanpur News: राणा अजीत सिंह समेत तीन आरोपियों की रिमांड स्वीकार

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 18 Mar 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Remand of three accused including Rana Ajit Singh accepted
विज्ञापन
सुल्तानपुर। आर्म्स एक्ट में रिमांड बनाने के लिए बुधवार को जेल से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिये सीजेएम नवनीत सिंह की कोर्ट में आरोपी राणा अजीत प्रताप सिंह, उनके पुत्र अभिजीत प्रताप सिंह व बड़े भाई अजय प्रताप सिंह को तलब किया गया। अदालत ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर तीनों आरोपियों की रिमांड आर्म्स एक्ट की धारा में स्वीकार कर लिया है। अखंडनगर थाने के कल्याणपुर निवासी जिलाजीत यादव ने 15 मार्च की सुबह नौ बजे की घटना बताते हुए स्थानीय थाने में पूर्व मंत्री राणा अजीत प्रताप सिंह समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है। अब तक कुल 11 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। (संवाद)
Trending Videos


सराफा डकैतीकांड में एक अप्रैल को होगी शेष गवाही
सुल्तानपुर। सराफा डकैतीकांड में बुधवार को अपर जिला जज चतुर्थ जलाल मोहम्मद अकबर की अदालत में शेष साक्ष्य के लिए कार्यवाही बाधित रही। मामले में शेष साक्ष्य के लिए एक अप्रैल की तारीख तय की गई है। कोतवाली नगर के चौक बाजार में भरत जी सोनी की ज्वेलरी की दुकान पर 28 अगस्त 2024 को डकैती पड़ी थी। इसमें अमेठी जिले के मोहनलालगंज थाने के भवानी नगर निवासी आरोपी विपिन सिंह सहित दर्जन भर आरोपियों के खिलाफ सुनवाई चल रही है। मामले में साक्ष्य की कार्यवाही लंबित है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व विधायक रामचंदर के केस में शेष बहस आज
सुल्तानपुर। पूर्व सपा विधायक रामचंदर चौधरी व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ चल रहे मामले में बुधवार को शेष बहस के लिए तारीख नियत रही। मामले में विशेष लोक अभियोजक एवं बचाव पक्ष की तरफ से आंशिक बहस पेश की गई। एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट जज राकेश यादव ने मामले में शेष बहस के लिए 19 मार्च की तारीख तय की है। कादीपुर कोतवाली के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक शिवराज सिंह ने 17 दिसंबर 2002 को पूर्व विधायक रामचंदर चौधरी व कांग्रेसी नेता अभिषेक सिंह राणा समेत अन्य के खिलाफ पुलिस टीम पर हमला करने व तोड़-फोड़ करने समेत अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed