सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Swimming in the stadium's swimming pool will begin from April

Sultanpur News: अप्रैल से शुरू होगी स्टेडियम के तरणताल में तैराकी

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 20 Mar 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Swimming in the stadium's swimming pool will begin from April
 पंत स्टेडियम का तरणताल। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सिविल लाइन स्थित पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम का तरणताल अप्रैल के पहले सप्ताह से शुरू होने जा रहा है। इसके संचालन से तैराकी खेल को नई गति मिलेगी और युवाओं को प्रशिक्षण का बेहतर अवसर मिलेगा।
Trending Videos

स्टेडियम के पुनर्निर्माण के बाद कुछ तकनीकी कमियों और व्यवस्थाओं के कारण तरणताल बंद था। अब विभाग ने सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं, जिससे इसे नियमित रूप से संचालित किया जा सके। पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम जिले का प्रमुख खेल केंद्र है, जहां फुटबॉल, हॉकी, एथलेटिक्स, कुश्ती, बॉक्सिंग समेत कई खेलों का प्रशिक्षण और आयोजन होता है। तरणताल शुरू होने से यहां खेल सुविधाओं का दायरा और बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला क्रीड़ाधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने बताया कि तैराकी शुरू होने से खिलाड़ियों को न सिर्फ अभ्यास का अवसर मिलेगा, बल्कि वे प्रतियोगी स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि मौसम अनुकूल रहने पर अप्रैल के पहले सप्ताह में इसे खोल दिया जाएगा।
इनसेट
खिलाड़ियों को ये मिलेंगे फायदे
नियमित तैराकी प्रशिक्षण की सुविधा
प्रतियोगिताओं की तैयारी का बेहतर मौका
कोच की देखरेख में अभ्यास
जिले में खेल स्तर सुधारने में मदद

तरणताल शुरू करने की तैयारियां पूरी
तरणताल शुरू होने से खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण का मौका मिलेगा और वे तैराकी में अपना भविष्य बना सकेंगे। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।- राजेश कुमार सोनकर, जिला क्रीड़ाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed