सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Woman dies after being hit by shock machine

Sultanpur News: झटका मशीन की चपेट में आने से महिला की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 03 Jan 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by shock machine
विज्ञापन
चांदा। प्रतापपुर कमैचा गांव में खेत से लौट रहीं निर्मला यादव (55) रास्ते में झटका मशीन की चपेट में आने से झुलस गई। परिजनों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
Trending Videos

परिजनों ने बताया कि शनिवार शाम वह अपने खेत में घास काटने गई थीं। वहां से वापस घर आ रही थीं। तभी रास्ते में दूसरे के खेत लगी झटका मशीन की चपेट में आ गई। एक ग्रामीण ने फसल को लावारिस पशुओं से बचाने के लिए खेत के चारों तरफ बैरिकेडिंग कर झटका मशीन लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की मौत से परिजनों का रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed