सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: कानपुर जाना-आना होगा आसान, नहीं मिलेगा जाम

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-1- शुक्लागंज के पास स्थित ट्रांसगंगा सिटी के सामने यहीं से बनेगा नया गंगा पुल। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। कानपुर और उन्नाव के बीच गंगा नदी पर बहु प्रतीक्षित पुल को शासन की मंजूरी के बाद 42 करोड़ का बजट भी जारी कर दिया है। 4.2 किलोमीटर लंबा यह पुल वाई आकार का होगा। कानपुर की तरफ दो लेन भैरव घाट और दो लेन धोबीघाट के पास होंगी। उन्नाव की ट्रांसगंगा सिटी को कानपुर से जोड़ने वाले इस पुल के बनने से जाम की समस्या हल हो जाएगी।
Trending Videos




उन्नाव और कानपुर के आवागमन में जाम बड़ी समस्या है। शुक्लागंज के नवीन गंगा पुल और लखनऊ-कानपुर हाईवे के जाजमऊ पुल पर दिन में कई बार जाम लगता है। हाईवे से रोज औसतन 30 हजार भारी वाहन और 50 हजार से अधिक छोटे और दो पहिया वाहनों का आवागमन होता है। अधिक यातायात होने के कारण हाईवे के जाजमऊ और शुक्लागंज के नवीन गंगा नदी पुल पर अक्सर घंटों जाम लगता है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्लागंज और गंगा बैराज के बीच एक और पुल बनने से जाम की समस्या हल होने की उम्मीद है। शासन ने इस पुल के निर्माण के लिए 42 करोड़ रुपये जारी भी कर दिए हैं।

ट्रांसगंगा सिटी को कानपुर से जोड़ने के लिए यह चार लेन का पुल बनने से ट्रांसगंगा सिटी के अलावा आसपास के शंकरपुर सरांय, मनभवना, सरैयां, आजाद मार्ग आदि क्षेत्रों में तेजी से आवासीय और औद्योगिक विकास होगा।
पुल उन्नाव की तरफ बैराज मार्ग पर निर्माणाधीन छह लेन सड़क से जुड़ेगा। पुल से आने वाले वाहन इसी रास्ते से ट्रांसगंगा सिटी, उन्नाव-शुक्लागंज रोड और सरैंया रेलवे क्रॉसिंग पुल से होते हुए लखनऊ-कानपुर हाईवे (एनएच-27) से जुड़ेगा। यहां से कानपुर, लखनऊ और रायबरेली जाना आसान होगा।



क्या कहते हैं जिम्मेदार

उन्नाव और कानपुर के बीच गंगा नदी पर एक और पुल बनाने के लिए शासन से मंजूरी मिल गई है। पुल की लागत 200 करोड़ से अधिक होने से शासन की वित्त व्यय समिति से भी अनुमोदन आवश्यक होता है। जनवरी में यह प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई थी। शासन ने बजट जारी किया है। अब टेंडर और निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी।
पूजा श्रीवास्तव- डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट मैनेजर, सेतु निगम



खास बातें
पुल की लंबाई-4200 मीटर

पुल की लागत-753 करोड़ रुपये
पुल की चौड़ाई- चार लेन होगी

पुल कानपुर की तरफ वाई आकार का होगा।
एक लेन भैरव घाट और दूसरी लेन धोबीघाट से जुड़ेगी।
उन्नाव व कानपुर के बीच दोनों पुल पर यातायात का दबाव कम होने से जाम से छुटकारा मिलेगा।

फोटो-1- शुक्लागंज के पास स्थित ट्रांसगंगा सिटी के सामने यहीं से बनेगा नया गंगा पुल। संवाद

फोटो-1- शुक्लागंज के पास स्थित ट्रांसगंगा सिटी के सामने यहीं से बनेगा नया गंगा पुल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed