सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: युवक का साड़ी के फंदे से लटका मिला शव

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-20- पोस्टमार्टम हाउस में बिलखती मृतक की पत्नी व अन्य परिजन। स्रोत: कर्मचारी
विज्ञापन
उन्नाव। बाबूगंज मोहल्ले में ट्रक चालक ने फंदा लगाकर जान दे दी। चालक वीरेंद्र सैनी (38) तीन साल पहले सड़क हादसे में पैर खराब होने से परेशान था। पत्नी खुशबू ने बताया कि कमाई न कर पाने के कारण तनाव में रहते थे।
Trending Videos

बुधवार दोपहर को वीरेंद्र अपने दोस्त निखिल के साथ बाइक से घूमने की बात कहकर घर से निकले थे। शाम तीन बजे घर लौटे और अपने कमरे में चले गए। कुछ देर बाद पत्नी ने उन्हें साड़ी के फंदे से लटका देखा। परिजनों और पड़ोसियों की मदद से उन्हें आनन-फानन में नीचे उतारा गया। इसके बाद जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वीरेंद्र तीन बहनों गिल्ला, मोना और शालिनी के इकलौते भाई थे। उनकी मौत से पत्नी, मां शशिदेवी और तीनों बहनें बेहाल हैं। उनके दो बच्चे कृष्णा और कार्तिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी खुशबू ने बताया कि वह घरों में काम कर परिवार का पालन-पोषण करती है। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने जानकारी दी कि पत्नी ने कमाई न कर पाने से परेशान होकर यह कदम उठाने की बात बताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। मामले की आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed