{"_id":"69b1c19b53caca1d9905b3a9","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-146649-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: खेल-खेल में बाल्टी में रखा गर्म तेल फेंका, पांच लड़के झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: खेल-खेल में बाल्टी में रखा गर्म तेल फेंका, पांच लड़के झुलसे
विज्ञापन
विज्ञापन
औरास (उन्नाव)। दृगपालखेड़ा गांव में वृद्ध की तेरहवीं कार्यक्रम के बाद खेल-खेल में लड़के आपस में एक-दूसरे पर पानी फेंक रहे थे। तभी एक युवक ने बाल्टी में रखा गर्म तेल पानी समझकर लड़कों के ऊपर फेंक दिया। इससे पांच नाबालिग गंभीर रूप से झुलस गए। गंभीर हालत में सभी को लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
औरास थाना क्षेत्र के दृगपालखेड़ा गांव निवासी हीरालाल की मंगलवार को तेरहवीं थी। रात करीब नौ बजे कार्यक्रम समाप्त होने के बाद गांव के ही कृष्णपाल का बेटा सुधीर (14), रौनक (11), विशुनपाल का बेटा सुमित (14), श्यामबाबू (10), रामखेलावन का बेटा मनोज (12) और विशाल यादव (22) पुत्र रुद्रपाल, खेल-खेल में एक दूसरे पर पानी फेंक रहे थे। वहीं पर खाना बनने के बाद बचा गर्म तेल बाल्टी में रखा था। अनजाने में विशाल यादव ने पानी समझकर लड़कों पर फेंक दिया। इससे पांचों बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों ने सभी को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि परिजन लखनऊ के सिविल अस्पताल लेकर चले गए।
थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया कि विशुनपाल की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। घायलों का इलाज चल रहा है।
Trending Videos