{"_id":"69b1c16dc1662745b20873fa","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-146635-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: वाणिज्यिक सिलिंडरों की आपूर्ति ठप होने से बंद हो रहे होटल और ढाबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: वाणिज्यिक सिलिंडरों की आपूर्ति ठप होने से बंद हो रहे होटल और ढाबे
विज्ञापन
फोटो-29-बांगरमऊ के अमित सुमित गैस एजेंसी के बाहर लगी उपभोक्ताओं की भीड़। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। वाणिज्यिक सिलिंडरों की आपूर्ति ठप होने से खानपान के प्रतिष्ठान बंद होने लगे हैं। वहीं घरेलू सिलिंडरों के लिए मारामारी तेज हो गई है। गैस एजेंसियों के बाहर भीड़ बढ़ रही है। जहां सिलिंडर नहीं पहुंच पा रहे, वहां ताला लटक गया है। सबसे खराब स्थिति इंडेन व एचपी गैस एजेंसी के कार्यालयों में है। कामधंधा छोड़कर लोग सिलिंडर के लिए एजेंसियों में लाइन लगा रहे हैं।
ईरान-अमेरिका में युद्ध का असर भयावह होने लगा है। वाणिज्यिक सिलिंडर बंद होने से कालूखेड़ा का ढाबा बंद हो गया है। संचालक राजू यादव का कहना है कि सिलिंडर न मिलने से समस्या आ गई है। खाना नहीं बन पा रहा है। हसनगंज क्षेत्र में स्थित गोकुल दुग्ध भंडार भी सिलिंडर न मिलने से बंद हो गया है। संचालक राजन द्विवेदी ने बताया कि सिलिंडर न मिलने से मिठाई आदि नहीं बन पा रही है।
पुरवा के शुभम बाजपेई ‘शिब्बू’ ने बताया कि मिर्री चौराहा पर रेस्टोरेंट है। वाणिज्यिक गैस न मिलने से मिठाई समेत खानपान का अन्य सामान नहीं बन पा रहा है। इससे रेस्टोरेंट बंद करने की नौबत आ गई है। कई लोग साथ में जुड़े हैं। प्रतिष्ठान बंद करने से रोजगार भी प्रभावित होगा। उधर, खानपान से जुड़े 20 अन्य प्रतिष्ठानों में भी ताला लटकने की नौबत आ गई है। इसके अलावा घरेलू सिलिंडरों की मांग के अनुसार आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इससे स्थितियां बिगड़ती जा रही हैं।
सुबह ही एजेंसी पर पहुंच गए लोग
-शहर की इंडेन व एचपी गैस एजेंसी के बाहर सुबह सात बजे से ही घरेलू सिलिंडर के लिए उपभोक्ता पहुंचने लगे थे। सुबह नौ बजे तक काफी भीड़ लग गई थी। इंडेन में दोपहर 12 बजे तक लोड नहीं आया था। इससे यहां पर भीड़ में खड़े लोगों में धक्कामुक्की भी खूब हो रही थी। कर्मियों ने बाहर का गेट बंद कर रखा था। वहीं भारत गैस एजेंसियों में भी भीड़ रही थी। ऑनलाइन नंबर 7715012345 पर रात से फोन करने के बाद दोपहर में बुकिंग हो पा रही थी। इंडेन का नंबर तो बंद ही बता रहा है। एचपी गैस के नंबर 9493602222 पर फोन करने पर घंटों बाद ही बुकिंग हो पा रही थी।
अचलगंज की हड़हा स्थित भारत गैस एजेंसी पर गैस सिलिंडर लेने वालों की भारी भीड़ रही। मौरावां के भवानीगंज में संचालित भारत गैस एजेंसी में लगा ताला होने से उपभोक्ता परेशान रहे। एजेंसी के सभी नंबर बंद बताते रहे। मजबूर होकर लोग घर वापस लौट गए। बिछिया स्थित गैस एजेंसी में सिलिंडर लेने वालों की सुबह से ही भीड़ रही। असोहा में रहमान गैस एजेंसी लोड न होने से बंद रही।
बिछिया विकासखंड के ग्राम पड़री खुर्द में एचपी गैस एजेंसी में सिलिंडर लेने पहुंचे लोगों को निराशा हाथ लगी। गैस एजेंसी में बुकिंग नहीं हो पाई। गैस एजेंसी से लगभग दस गांव के करीब आठ हजार उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। मां बालेश्वरी देवी मंदिर के वार्षिक मेले में आए दुकानदारों को सिलिंडर नहीं मिल पाया।
बांगरमऊ में अमित सुमित गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ रही। एजेंसी संचालक अनमोल ने बताया कि उसके पास लगभग 800 गैस सिलिंडर का स्टॉक है लेकिन सर्वर न आने से उपभोक्ताओं की केवाईसी नहीं हो पा रही है। इससे वितरण नहीं हो पा रहा है। यहां पर आए उपभोक्ताओं में मेराज रसूल व मोहम्मद बिलाल ने बताया कि दो दिन से गैस न मिलने से खाली हाथ लौट रहे हैं।
हसनगंज में सिद्धिविनायक एजेंसी के बाहर सुबह से ही उपभोक्ताओं की सिलिंडर लेने के लिए भारी भीड़ रही। रमेश, गुड्डू, उमेश, नीरज, राम प्रताप, अनिल व पवन चौरसिया ने बताया कि सिलिंडर न मिलने से खाना बनाने की समस्या खड़ी हो गई है। एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। एजेंसी मैनेजर तनवीर ने बताया कि चार सौ सिलिंडर प्रतिदिन वितरित किए जा रहे हैं।
पुरवा में भारत गैस एजेंसी पर गैस सिलिंडर लेने के लिए सैकड़ों लोग पहुंचे। लोड न आने से काफी संख्या में लोग मायूस होकर लौट गए। एजेंसी संचालक विजय कुमार ने बताया कि आठ मार्च को 342 तथा 10 मार्च को 360 गैस सिलिंडर आए जिनकी बुकिंग है, उनको पहले सिलिंडर दिया गया। बुधवार को लोड नहीं आया।
फोटो-30
डीएसओ ने एजेंसी व पेट्रोल पंपों का किया निरीक्षण
उन्नाव। जिला पूर्ति अधिकारी राजबहादुर सिंह ने छह पेट्रोल पंपों में जांच की। एजेंसियों में जाकर सिलिंडर का वितरण देखा। दावा किया कि तहसीलों में भी सप्लाई इंस्पेक्टर के माध्यम से लगातार निरीक्षण कराया जा रहा है। घरेलू गैस सिलिंडरों की सप्लाई बराबर बनी हुई है। उपभोक्ताओं को समय से गैस मिल रही है। एजेंसियों पर स्टॉक लगातार आ रहा है और बुकिंग होने पर उपभोक्ताओं को तुरंत बुलाकर गैस सिलिंडर भी उपलब्ध कराया जा रहा है। बताया कि वाणिज्यिक गैस सिलिंडरों की भी जल्द ही आपूर्ति कर दी जाएगी।
फोटो-31-अनिल
चार दिन से एजेंसी के लगा रहे चक्कर
अभूषा निवासी अनिल कुमार ने कहा कि चार दिन से गैस सिलिंडर लेने के लिए आ रहे हैं लेकिन मायूसी हाथ लग रही है। घर में खाना बनने की समस्या खड़ी हो गई है।
फोटो-32-लक्ष्मी देवी
लकड़ी से बन रहीं खाना
पुरवा कस्बे के टेढ़ी हटिया निवासी लक्ष्मी देवी ने बताया कि पांच दिन से गैस नहीं मिल पा रही है। खाना चूल्हे में बना रही हैं। घर में दो सिलिंडर खाली रखे हैं।
डीलर नहीं दे रहे गैस तो इन नंबरों पर करें शिकायत
भारत गैस हेल्पलाइन नंबर-1800-22-4344
इंडेन गैस कस्टमर केयर नंबर-1800-2333-555
एचपी गैस कस्टमर केयर नंबर-1800-2333-555
Trending Videos