उन्नाव। रोमांटिक और पॉप गानों की मशहूर गायिका ध्वनि भानुशाली जैसे ही स्टेज पर आईं छात्र-छात्राएं उत्साहित हो गए। ध्वनि ने एक के बाद एक अपने हिट गानों वास्ते, दिलबर, लेजा रे और इशारे तेरे से उन्हें मंत्रमुग्ध कर दिया। दर्शक बीच-बीच में ध्वनि... वन्स मोर के नारे लगाते रहे। मौका था चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के पहले ‘सीयू महोत्सव 2026’ का।
इस महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह से भाग लिया। ललित कला, नाट्य, साहित्यिक, संगीत, नृत्य और प्रतिरूपण सहित विभिन्न श्रेणियों में अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतिकुलपति टीपी सिंह ने कहा कि यूनिवर्सिटी केवल अकादमिक उत्कृष्टता तक सीमित नहीं है। यह कला, संस्कृति और खेल को भी प्रोत्साहन देती है। उन्होंने बताया कि ऐसे मंच से छात्रों को अपनी प्रतिभा सामने लाने का अवसर देते हैं। ये आयोजन उनका आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं।
अंशदीप कौर मिस सीयू, निखिल शर्मा मिस्टर सीयूइस महोत्सव में अंशदीप कौर ने मिस सीयू महोत्सव का खिताब जीता। निखिल शर्मा को मिस्टर सीयू उत्तर प्रदेश महोत्सव का खिताब मिला। वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रज्ञा शुक्ला और शोना मरियम ने पहला स्थान हासिल किया। अंकुल और जाह्नवी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लघु नाटिका प्रतियोगिता में दिव्यांश और उनकी टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। मृदा शिल्प प्रतियोगिता में रवि प्रताप ने पहला स्थान जीता। आस्था सिंह ने दूसरा और अरशद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रभलीन कौर ने अपनी अनुकरण प्रस्तुति से सभी का ध्यान आकर्षित किया। छात्रों ने उत्साहपूर्वक इन सभी गतिविधियों में भाग लिया।

फोटो-6-विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागी। स्रोत: यूनिवर्सिटी- फोटो : बाघ के हमले में घायल राजाबाबू का हो रहा इलाज।