सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: नहीं मिल रहे व्यावसायिक सिलिंडर, डेढ़ लाख घरेलू उपभोक्ताओं को भी गैस का इंतजार

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
unnao news
विज्ञापन
उन्नाव। जिले में व्यावसायिक गैस सिलिंडर की किल्लत फिर बढ़ गई है। इसके अलावा 1.5 लाख घरेलू रसोई गैस उपभोक्ता सिलिंडर का इंतजार कर रहे हैं। गैस एजेंसियों पर सुबह से शाम तक भारी भीड़ हो रही है। पश्चिम एशिया में बिगड़ते हालात के कारण गैस की कमी की आशंका से लोग एडवांस बुकिंग करा रहे हैं।
Trending Videos

जिले में कुल तीन गैस एजेंसियां हैं, जिनके पास 7.41 लाख घरेलू और 2954 व्यावसायिक कनेक्शन हैं। औसतन रोजाना 1000 व्यावसायिक सिलिंडरों की खपत होती है। एक सप्ताह में जिले में करीब दो लाख एडवांस बुकिंग हुई हैं। व्यावसायिक सिलिंडरों की कमी से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और चाय-पकौड़ी विक्रेता भी परेशान हैं। स्टोव, डीजल भट्ठी, कोयला भट्ठी या अंगीठी का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एजेंसी संचालकों ने बताया कि एडवांस बुकिंग के कारण घरेलू गैस में भी दिक्कत हो रही है। व्यावसायिक सिलिंडर मांग के अनुरूप नहीं मिल रहे हैं। हर लोड में 300 घरेलू सिलिंडर पर 25 से 30 व्यावसायिक सिलिंडर की मांग करने पर केवल आठ से 10 ही मिल पाते हैं।



मांगलिक कार्यक्रमों के लिए सिलिंडर की समस्या

शादी और अन्य मांगलिक कार्यक्रमों के लिए लोगों को सिलिंडर जुटाने में काफी परेशानी हो रही है। जिला पूर्ति विभाग ऐसे जरूरतमंद लोगों को राहत देने का प्रयास कर रहा है। पेट्रोलियम निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मांगलिक कार्यक्रम के लिए आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए शादी या कार्यक्रम का कार्ड लगाकर एक मांगपत्र देना होगा। विभाग उनकी मांग के अनुरूप नजदीकी एजेंसी से व्यावसायिक सिलिंडर उपलब्ध कराएगा।



समस्या ओने पर यहां करें संपर्क

गैस एजेंसी या आपूर्ति से संबंधित किसी भी समस्या या शिकायत के लिए उपभोक्ता कंट्रोल रूम नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। विभाग का कंट्रोल रूम नंबर 8924095505 है। तहसील स्तर पर तैनात पूर्ति निरीक्षकों को भी शिकायत की सूचना दी जा सकती है। सदर तहसील के पूर्ति निरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह को मोबाइल नंबर 8105335423 पर संपर्क करें। पुरवा में भावेश सिंह को 9451463700 पर बताया जा सकता है।



तहसीलों के पूर्ति निरीक्षकों से इन नंबरों पर करें शिकायत
हसनगंज में उपभोक्ता दिनेश चंद्र को 6389082601 पर संपर्क कर सकते हैं। वहीं, सौरभ त्रिपाठी को 8985292120 नंबर पर सूचना दी जा सकती है। बीघापुर के पूर्ति निरीक्षक मनोज कुमार को 8052497434 पर फोन करें। सफीपुर के जोगेंद्र कुमार से 8193008839 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। ये अधिकारी उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान में मदद करेंगे।
वर्जन...
लोग परेशान न हों, एलपीजी की कमी नहीं, आपूर्ति सामान्य है और बुकिंग कराने के बाद लोग इंतजार करें। एजेंसियां होम डिलीवरी भी पूरी तरह से कर रही हैं। व्यावसायिक सिलिंडर की 20 प्रतिशत आपूर्ति हो रही है। पहले अस्पताल, जेल, यूनिवर्सिटी, हॉस्टल व अन्य सामूहिक उपयोग के लिए दिए जा रहे हैं। इसके बाद होटल, रेस्टोरेंट आदि के उपयोग वाले उपभोक्ताओं को आपूर्ति की जा रही है।- राजबहादुर सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
---
जिले में एलपीजी उपभोक्ता
गैस कंपनी-व्यावसायिक-घरेलू
आईओसीएल-1327-223103
बीपीसीएल-777-292448
एचपीसीएल-850-226000
--
सीयूजीएल (एनजी/पीएनजी) उपभोक्ता
घरेलू-9081
फैक्टरी-08
व्यावसायिक-17
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed