फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: बिना उपयोग ही कंडम 74.57 लाख का बीएसए कार्यालय

Sat, 11 Jul 2026 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-4-डायट के पास स्थित बीएसए कार्यालय की वह बिल्डिंग जो उपयोग में आए बिना ही हो गई जर्जर। संव
उन्नाव। जिले का बेसिक शिक्षा विभाग उधार की बिल्डिंग में चल रहा है। 39 साल पहले बनना शुरू हुआ कार्यालय का भवन, दो बार एस्टीमेट रिवाइज करने और 49.09 लाख रुपये से ज्यादा खर्च के बाद भी पूरा नहीं बन सका। बिल्डिंग जर्जर घोषित कर दी गई अब 4.70 करोड़ रुपये से नए भवन का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में चल रहे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के लिए अलग भवन के लिए 31 जुलाई 1987 को सरकार ने स्वीकृति दी थी। पीडब्ल्यूडी के 25.48 लाख रुपये के एस्टीमेट को स्वीकृत करते हुए शासन ने वर्ष 1994-95 में 7.058 लाख रुपये जारी किए। बजट मिलने में देरी से कार्यालय भवन की लागत बढ़ती गई। पीडब्ल्यूडी ने काम पूरा कराने के लिए 10 अगस्त 1998 को एस्टीमेट में 12.74 लाख रुपये खर्च बढ़ाते हुए 38.22 लाख रुपये का पुनरीक्षित एस्टीमेट स्वीकृत कराया।
विज्ञापन

हालांकि एक बार फिर बजट में कई साल की देरी से लागत बढ़ गई तो वर्ष 2002 में फिर एस्टीमेट में 36.35 लाख रुपये की बढ़ोतरी कर 74.57 लाख रुपये का संशोधित एस्टीमेट स्वीकृत कराया। जैसे-तैसे दो मंजिला इमारत का ढांचा तो बन गया लेकिन फिनिशिंग का काम नहीं हो सका और धीरे-धीरे इमारत खंडहर हो गई। शिक्षक विधायक राज बहादुर सिंह चंदेल की लगातार पैरवी के बाद शासन ने बीएसए कार्यालय के लिए डायट के पास नई बिल्डिंग बनाने की स्वीकृति दी है। इस पर चार करोड़ 70 लाख 96 हजार रुपये हो रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन...
पीतांबर नगर मोहल्ले में कार्यालय की नई बिल्डिंग बन रही है। अभी काम पूरा होने में करीब छह महीने का समय लगेगा। बिल्डिंग बनकर तैयार होने के बाद कार्यालय को उसी बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया जाएगा। -शैलेश कुमार पांडेय. बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed