{"_id":"6a5143d3d44f733dd50d806b","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-153604-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बिना सूचना 10 घंटे बंद कर दी रेलवे क्रॉसिंग, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बिना सूचना 10 घंटे बंद कर दी रेलवे क्रॉसिंग, लोग परेशान
विज्ञापन
फोटो-21- रेलवे कर्मियों से बहस कर रहे लोगों को समझाती पुलिस। स्रोत: वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांगरमऊ। कानपुर-बालामऊ रेलवे लाइन पर मरम्मत कार्य के चलते शुक्रवार को बांगरमऊ-संडीला मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग 10 घंटे के लिए बंद कर दी गई। पूर्व सूचना न होने से तमाम राहगीर क्रॉसिंग तक पहुंच गए। क्रॉसिंग बंद मिलने पर कुछ लोगों की रेलवे कर्मियों से नोकझोंक भी हुई। हालांकि बाद में वैकल्पिक मार्ग की जानकारी देकर रवाना किया गया।
सीनियर सेक्शन इंजीनियर सफीपुर जितेंद्र कुमार पटेल ने बताया कि रेलपथ की मरम्मत के कारण शुक्रवार सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक रेलवे क्रॉसिंग बंद रखी गई। क्रॉसिंग बंद होने से संडीला और बांगरमऊ के बीच आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी हुई। कई वाहन चालकों को लंबा चक्कर लगाकर गंतव्य तक जाना पड़ा। राहगीरों के लिए वैकल्पिक मार्ग के लिए संडीला की ओर से आने वाले वाहन जोगीकोट के पास से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन होते हुए नसिरापुर अंडरपास से हरदोई-उन्नाव मार्ग के जरिये बांगरमऊ पहुंच सकते हैं। वहीं, बांगरमऊ से संडीला जाने वाले वाहन तिकोनिया तिराहे से हरदोई-उन्नाव मार्ग और एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन के रास्ते संडीला मार्ग का उपयोग कर सकते हैं। रेलवे अधिकारियों ने मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद शाम छह बजे क्रॉसिंग को पुनः खोलने की बात कही। बाइक चालक लिंक मार्गों से निकलते रहे।
विवाद पर पहुंची पुलिस
क्रॉसिंग बंद होने से तमाम लोग रेलवे फाटक पर जमा हो गए। बिना पूर्व सूचना क्रॉसिंग बंद होने से आक्रोशित लोग रेलवे कर्मियों से बहस करने लगे। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करती है। हंगामे की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया।