{"_id":"6a6a5301e946d3c3390589bf","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-154623-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: रेडक्रॉस सोसायटी का शपथ ग्रहण स्थगित करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: रेडक्रॉस सोसायटी का शपथ ग्रहण स्थगित करने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी की जनपद शाखा उन्नाव में हुए चुनाव को लेकर विवाद गहरा गया है। एक आजीवन सदस्य ने 30 जुलाई को प्रस्तावित शपथ ग्रहण समारोह को तत्काल स्थगित करने की मांग की है। उन्होंने चुनाव में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है।
रेड क्रॉस सोसाइटी के आजीवन सदस्य संदीप कुमार पांडेय ने राज्यपाल और जिलाधिकारी को शिकायत पत्र सौंपा था। इस पत्र में 30 अप्रैल और 1 मई को हुए चुनाव में धांधली का आरोप है। शिकायत में फर्जी समर्थक, अपूर्ण मतदाता सूची और अमित मिश्रा के अवैध नामांकन को वैध ठहराने जैसे कई बिंदु उठाए गए हैं। संदीप कुमार पांडेय का कहना है कि उनकी शिकायत पर अब तक कोई जांच नहीं हुई है। उन्होंने आशंका जताई कि शपथ ग्रहण के बाद प्रशासनिक और वित्तीय अधिकार मिलने से जांच निष्प्रभावी हो सकती है।
सदस्यों के पद के लिए निर्वाचित सभापति अमित मिश्रा ने इन आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की जांच में आरोप साबित नहीं हुए हैं। इसी के बाद बृहस्पतिवार को समिति के चयनित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण तय किया गया है।