{"_id":"6a6a5339e441e5ea48071870","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-154627-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: गोवंश लदी गाड़ियों को लेकर हिंदू संगठनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: गोवंश लदी गाड़ियों को लेकर हिंदू संगठनों का हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित ढाबे के बाहर मंगलवार की रात गोवंश लदी तीन डीसीएम खड़ी होने की सूचना पर बजरंग दल, गौरक्षक दल सहित कई अन्य संगठन के कार्यकर्ता पहुंच गए और हंगामा करने लगे। सूचना पर कोतवाल फोर्स के साथ पहुंचे। जानकारी करने पर पता चला कि सभी गाेवंश मध्य प्रदेश में लगने वाले मेले में बिकने जा रहे हैं। गाड़ियों के कागज पूरे मिलने पर कार्यकर्ताओं को दिखाया तो शांत हुए।
हाईवे स्थित इंडियन ढाबे के बाहर मंगलवार की रात करीब 9:30 बजे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि तीन गाड़ियों में गोवंश तस्करी के लिए ले जाए जा रहे हैं। इस पर अन्य संगठन के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। चालक और व्यापारियों के साथ गोवंश मालिकों से उलझ गए। हंगामे की सूचना पर कोतवाल फोर्स के साथ पहुंचे। व्यापारियों और गोवंश मालिकों से बात की। मालिकों ने बताया कि वह गोरखपुर से मवेशी लेकर मध्य प्रदेश में लगने वाले मेले में जा रहे हैं। उनके पास सारे कागज हैं। कोतवाल ने कागज देखने के साथ मध्य प्रदेश में जहां मेला लगा था वहां के प्रभारी और संबंधित थाने में बात कर उनके द्वारा दिखाई गई रसीदों से मिलान कराया तो सब सही पाया गया। तब जाकर हंगामा शांत हुआ और गाड़ियां आगे के लिए रवाना हो सकीं।
कोतवाल चंद्रकांत मिश्रा ने बताया कि तीन गाड़ियां मौके पर खड़ी थी दो और पीछे से आ गई थीं। कोई भी मवेशी कटने के लिए नहीं ले जाया जा रहा था। सब मेले में बिकने जा रहे थे। गाड़ियों के कागज और मवेशी संबंधी लिखापढ़ी सही मिलने पर उन्हें जाने दिया गया।