फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: हाईवे से दो दिन भारी वाहन नहीं जा सकेंगे लखनऊ

Sun, 02 Aug 2026 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। सावन में कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने एक अगस्त से 31 अगस्त तक प्रत्येक शनिवार की रात आठ से सोमवार रात 12 बजे तक भारी वाहनों का हाईवे से लखनऊ जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। यातायात पुलिस ने शनिवार रात आठ बजे से डायवर्जन लागू कर दिया।
विज्ञापन

सावन के महीने में लाखों की संख्या में श्रद्धालु कांवड़ लेकर कानपुर-लखनऊ हाईवे से बाराबंकी के श्रीलोधेश्वर महादेव मंदिर जलाभिषेक करने जाते हैं। इनकी सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहनों के लिए ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। सावन के प्रत्येक शनिवार को रात आठ बजे से सोमवार रात 12 बजे तक भारी वाहन हाईवे से लखनऊ की ओर नहीं जा सकेंगे।
विज्ञापन

यातायात सीओ अजय कुमार ने बताया कि कानपुर-लखनऊ हाईवे से लखनऊ होकर सुल्तानपुर, गोरखपुर व अन्य जिलों को जाने वाले भारी वाहनों को आजाद मार्ग चौराहा और गदनखेड़ा चौराहा से रायबरेली हाईवे के रास्ते लखनऊ की ओर जाएंगे। लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहनों को दही चौकी स्थित पुरवा मोड़ से उन्नाव-मौरावां-मोहनलालगंज के रास्ते लखनऊ भेजा जाएगा। आजाद मार्ग चौराहा और गदनखेड़ा चौराहे से डायवर्ट किए गए सभी भारी वाहन अचलगंज-बीघापुर-बिहार-सरेनी बार्डर होते हुए रायबरेली की तरफ से जाएंगे। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे से भी भारी वाहन आवागमन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed