{"_id":"6a6e47dc217e9d726e010b6f","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-154897-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबों-जरूरतमंदों के लिए बना वक्फ बोर्ड, पैसे वाले मारे बैठे हैं कुंडली : संसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबों-जरूरतमंदों के लिए बना वक्फ बोर्ड, पैसे वाले मारे बैठे हैं कुंडली : संसाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वक्फ के अवैध कब्जे वाली संपत्तियां चिह्नित कराने के सरकार के कदम को सराहा
-बोले अवैध कब्जे से मुक्त कराकर बनवाए जाएंगे स्कूल, अस्पताल और इंस्टीट्यूट
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। सरकारी और सार्वजनिक उपयोग की संपत्तियों और जमीनों को वक्फ बोर्डों से कब्जा मुक्त कराने के प्रयासों पर सांसद साक्षी महाराज ने सरकार की सराहना की है। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड का उद्देश्य गरीबों और जरूरतमंदों के हित में काम करने का था। जिन जमीनों पर स्कूल, अस्पताल, मदरसे बनने चाहिए थे उन्हें तथाकथित ठेकेदारों ने कब्जा कर कमाई का जरिया बना लिया है। अब यह काम सरकार करेगी।
मालूम हो कि शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने वक्फ बोर्ड के नाम जिले में दर्ज 1803 संपत्तियों का सत्यापन कराया। इनमें 1762 सुन्नी वक्फ बोर्ड और 41 संपत्तियां शिया वक्फ बोर्ड की हैं। जांच में पाया गया है कि वक्फ बोर्ड के कब्जे वाली 589 जमीनें सार्वजनिक उपयोग और सरकारी हैं और वक्फ बोर्डों का कब्जा अवैध है। सर्किल रेट के अनुसार इनकी कीमत करीब दो अरब रुपये आंकी गई है।
भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने सरकार के इस कदम की सराहना की। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड पूरी तरह सार्वजनिक होता है। लेकिन हमारे यहां कुछ तथाकथित ठेकेदारों ने गरीबों और जरूरतमंदों के हक पर कब्जा कर रखा है। सांसद ने बताया कि वक्फ बोर्ड बना था, स्कूल, अस्पताल, गरीबों के लिए आवास, रोजगार के लिए स्थान आदि उपलब्ध कराकर जरूरतमंदों की सेवा, सहायता के लिए। लेकिन पैसे वाले लोग कुंडली मार कर बैठ गए हैं। अब सरकार इसकी चिंता कर रही है आने वाले समय में सरकार सख्त कदम उठाएगी और अवैध कब्जे वाली जमीनों व संपत्तियों को कब्जा मुक्त कराएगी। साथ ही जरूरतमंदों के हित के लिए उपयोग में लाई जाएगी।