सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: 42 करोड़ से 10 मीटर चौड़ा होगा बिलग्राम-उन्नाव-प्रयागराज हाईवे

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-1-चौड़ीकरण में शामिल संडीला-उन्नाव-प्रयागराज मार्ग से निकलते वाहन। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। कई जनपदों को जोड़ने वाले बिलग्राम-उन्नाव-प्रयागराज हाईवे के चौड़ीकरण को व्यय वित्त समिति (ईएफसी) से मंजूरी मिल गई है। परियोजना के पहले चरण में 42 करोड़ रुपये की लागत से दोस्तीनगर तिराहे से चकलवंशी तक लगभग 14 किलोमीटर मार्ग की चौड़ाई सात मीटर से बढ़ाकर 10 मीटर की जाएगी। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है जिसमें 15 जनवरी को बोलियां खोली जाएंगी।
Trending Videos


बिलग्राम-उन्नाव राज्यमार्ग को हरदोई-उन्नाव मार्ग के नाम से भी जाना जाता है। आवागमन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह मार्ग हरदोई और प्रयागराज को जोड़ता है जिससे वाहन सवार सीधे कई अन्य जनपदों के बीच यात्रा कर पाते हैं। वर्तमान में इस मार्ग की चौड़ाई केवल सात मीटर है। इस कारण अक्सर यातायात जाम लग जाता है। सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण छोटे सफर में भी घंटों लग जाते हैं। इन दिक्कतों को देखते हुए पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने मार्ग को 10 मीटर चौड़ा करने का प्रस्ताव भेजा था जिसे अब शासन स्तर पर गठित ईएफसी ने मंजूरी प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच करोड़ से अधिक के कार्यों को मंजूरी देती है ईएफसी
व्यय वित्त समिति (ईएफसी) पांच करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों को अनुमोदित करने का कार्य करती है। शासन स्तर पर होने वाली बैठकों के बाद ही समिति किसी प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी देती है। मार्ग चौड़ीकरण के लिए पीडब्ल्यूडी द्वारा भेजे गए 42 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को ईएफसी के समक्ष मंजूरी के लिए प्रस्तुत किया गया था, जिसे अब स्वीकृति मिल चुकी है।


अन्य जनपदों की यात्रा होगी सुगम

मार्ग चौड़ा हाेने से न केवल उन्नाव बल्कि आसपास के जनपदों के निवासियों के लिए भी यात्रा सुगम हो जाएगी। कानपुर से आने वाले वाहन चालक दोस्तीनगर बाईपास का उपयोग करके सीधे हरदोई की ओर निकल सकेंगे, साथ ही लखनऊ और बाराबंकी की यात्रा भी सुगम होगी। बिठूर परियर रोड से आने वाले वाहन चकलवंशी चौराहे से हरदोई या हसनगंज होते हुए लखनऊ-बाराबंकी तक आसानी से पहुंच सकेंगे। इसी प्रकार, लखनऊ से आने वाले यात्री हसनगंज मार्ग से चकलवंशी चौराहे पर पहुंचकर हरदोई, कानपुर या उन्नाव होते हुए रायबरेली तक जा सकेंगे। लखनऊ से आने वाले वाहन चालक दोस्तीनगर बाईपास का प्रयोग करके दही पुरवा मोड़, रायबरेली, पाटन होते हुए फतेहपुर तक निकल सकते हैं।


15 को टेंडर खोले जाने की उम्मीद
हाईवे के चौड़ीकरण और नवनिर्माण को ईएफसी से मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 15 जनवरी को टेंडर खोले जाने की उम्मीद है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को पूरा करने के लिए 15 महीने की अवधि निर्धारित की गई है। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड के एक्सईएन सुबोध कुमार के अनुसार यह यातायात के सुचारू संचालन और कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed