{"_id":"6a6e4770b7981ee8710dcc87","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-154851-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: चार साल बाद भी नहीं हो पाई 12.48 लाख की रिकवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: चार साल बाद भी नहीं हो पाई 12.48 लाख की रिकवरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरवा (उन्नाव)। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम घनश्याम मीना को बनिगांव के प्रमोद कुमार ने शिकायती पत्र दिया। बताया कि 2022 में गांव में 104 शौचालय कागजों में बनवाकर 12.48 लाख रुपये हड़पे लिए गए थे। जांच के बाद भी इसकी रिकवरी आज तक नहीं की गई। जिलाधिकारी ने डीपीआरओ को वसूली कराने के निर्देश दिए।
तल्हौरी गांव के श्याम लाल ने बताया कि दस माह से वृद्धावस्था पेंशन नहीं आई है। गांव बकुलीखेड़ा के सज्जन लोधी ने बताया कि चमियानी और सेमरीमऊ माइनर में सिल्ट जमा हो गई है। इससे धान की रोपाई और फसल की सिंचाई नहीं हो पा रही है। गांव गुलरिहा के रामतीर्थ, शिवराम, देशराज व लवकुश ने बताया कि मुड़ऊआ पुल से बनकट माइनर पुलिया तक करीब 200 मीटर मार्ग कच्चा है। मार्ग से 20 गांवों के लोगों का आना-जाना है। इसे पक्का कराया जाए।
कसरौर निवासी हरिकृष्ण, प्रेमशंकर, सरजू प्रसाद व श्याम किशोर आदि ने बताया कि शारदा नहर में गांव के पास बना लोहे का गेट टूट जाने से पुरवा रजबहा में पानी नहीं पहुंच रहा है। मोहल्ला जोतपुर की मनोज कुमारी ने बताया कि नवंबर 2024 में पति की मौत हो गई थी। पारिवारिक लाभ योजना के तहत आवेदन किया था लेकिन योजना का लाभ नहीं मिला। एसपी जयप्रकाश सिंह, एसडीएम दिग्विजय सिंह, क्षेत्राधिकारी अरविंद चौरसिया, प्रभारी तहसीलदार नीरज चतुर्वेदी, खंड विकास अधिकारी डॉ. संतोष श्रीवास्तव, खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार व प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
राजस्व के सात मामलों का मौके पर निपटारा
हसनगंज। एसडीएम शालिनी सिंह तोमर के पास 217 प्रार्थनापत्र आए। मौके पर राजस्व के सात मामलों का निपटारा किया गया। क्षेत्राधिकारी तेज बहादुर सिंह, तहसीलदार अविनाश चौधरी व नायब तहसीलदार दीपक गौतम समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
40 साल से नाले की सफाई नहीं, फसलें जलमग्न
बांगरमऊ। एसडीएम बृज मोहन शुक्ला के पास 54 प्रार्थनापत्र पहुंचे। इसमें आठ का मौके पर निपटारा हुआ। ग्राम अटवा व अवैक निवासी राम सिंह, विनोद कुमार, कालीचरण, राकेश कुमार, अवनीश कुमार, कुलदीप कुमार व तारा सिंह ने बताया कि उनकी कृषि योग्य भूमि राजस्व ग्राम मटुकरी में है। मध्य से कलवारी ड्रेन के नाम से नाला निकला है जो सई नदी में मिलता है। इसकी 40 साल से सफाई नहीं कराई गई है। हल्की बारिश में भी फसल जलमग्न हो जाती हैं। दरगाह हजरत शेखुल औलिया के उत्तर प्रदेश सुन्नी वक्फ बोर्ड द्वारा नियुक्त प्रबंधक असद अली ने बताया कि सरकारी कब्रिस्तान की भूमि संख्या 336 व 338 पर कुछ लोग अवैध निर्माण कर कब्जा कर रहे हैं।
शिकायतों का अंबार, सिर्फ सात का समाधान
बीघापुर। सीडीओ के न आने पर एसडीएम आनंद कुमार नायक ने शिकायतें सुनीं। 85 शिकायतों में केवल सात का ही समाधान हो सका। समाधान दिवस में आए ज्यादातर कर्मचारी मोबाइल फोन में ही व्यस्त रहे। अमानखेड़ा निवासी रजनीश सिंह ने खतौनी में नाम संशोधन न होने का प्रार्थनापत्र दिया। मीरमऊ धमनीखेड़ा के विमलेश कुमार ने बताया कि गलत नाम का नोटिस देकर बिजली कर्मचारी उत्पीड़न कर रहे हैं।
केसीसी धारक की फसल बर्बाद, बीमा न मिलने से परेशान
सफीपुर। एडीएम न्यायिक अमिताभ यादव के पास 113 प्रार्थनापत्र आए। सात का मौके पर निस्तारण हुआ। नैनीखेड़ा ओसिया के धर्मेंद्र सिंह ने प्रार्थनापत्र में बताया कि वह किसान क्रेडिट कार्ड धारक हैं। पिछले वर्ष अत्यधिक वर्षा हो जाने से धान की फसल में पानी भर जाने से खराब हो गई थी। अभी तक फसल नुकसान का बीमा नहीं मिला है। समाधान दिवस में विधायक बंबालाल दिवाकर भी पहुंचे।