{"_id":"696147fb7f21f51c7e05c8f2","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-143208-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: हाईवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: हाईवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
फोटो-6- अंकित विमल (फाइल फोटो)
विज्ञापन
अचलगंज। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर आजाद मार्ग चौराहे के पास वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वाहन उसके दोनों पैरों में चढ़ गया। हेलमेट लगा होने के बाद भी सिर में गंभीर चोट आई और कान से खून निकल आया।
सदर कोतवाली के मोहल्ला रामनगर निवासी अंकित विमल (28) कानपुर स्थित कल्याण ज्वैलर्स में काम करते थे। छोटे भाई कुनाल विमल ने बताया कि शुक्रवार की सुबह 10 बजे भाई बाइक से कानपुर जाने के लिए निकले थे। कुछ देर बाद यूपी-112 के सिपाहियों ने उनके मोबाइल से घर पर फोन कर हादसे की सूचना दी। अस्पताल आए तब तक भाई की मौत हो चुकी थी।
पुलिस कर्मियाें ने आजाद मार्ग चौराहे पर घटना होने की बात बताई लेकिन वाहन कौन था यह नहीं बता पाए। पिता किरन कुमार दुबई में हैं। भाई ने बताया कि तीन साल पहले विवाह हुआ था। पत्नी काजल आठ महीने की गर्भवती है। बेटे की मौत से मां आशा और अन्य परिजन बेहाल हैं।
थानाध्यक्ष बृजेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि घटना का पता चला है। पंचनामा की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। परिजनों ने मृतक के पिता के आने के बाद पोस्टमार्टम कराने की बात कही है। वाहन का पता लगाया जा रहा है।
Trending Videos