{"_id":"696147009d3ffa09c8024bdb","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-143238-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: कटान से गंगा में समा गया मंदिर, खेत भी कट रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: कटान से गंगा में समा गया मंदिर, खेत भी कट रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। कटरी क्षेत्र के नया बंगला हिंदूपुर गांव के पास बना मंदिर कटान की चपेट में आकर गंगा में समा गया। नदी के रुख बदलने से खेतिहर जमीन भी तेजी से नदी में समाती जा रही है। इससे पहले पास में बना एक और मंदिर नदी में समा चुका है।
फतेहपुर चौरासी ब्लाक क्षेत्र के सुब्बापुरवा गांव निवासी छोटेलाल ने नया बंगला हिंदूपुर गांव पास गंगा नदी के किनारे मंदिर बनवाया था। इसमें मूर्तियों की स्थापना का काम बाकी था। कई महीने से नदी में कटान हो रहा है। शुक्रवार सुबह मंदिर की नींव की मिट्टी बह जाने से नदी में समा गया। अब केवल मंदिर की चहरदीवारी का ही कुछ हिस्सा बचा है। छोटेलाल के भतीजे ब्रजेश ने बताया कि इसी के पास बना एक और मंदिर पिछले साल बाढ़ के दौरान गंगा नदी में समा गया था। बताया कि कटान से आसपास की करीब दस बीघा जमीन भी नदी में चली गई है।
ब्रजेश ने बताया कि चाची कलावती का दिल्ली एम्स में हृदय रोग का इलाज चल रहा था। मंगलवार को उनका आपरेशन हुआ और बृहस्पतिवार को निधन हो गया। चाचा छोटेलाल शव लेकर गांव आ रहे हैं और इधर उनके द्वारा बनवाया गया मंदिर भी गंगा में समा जाने से दोहरा आघात लगा है।
सिचाई विभाग के एक्सईएन दीपक यादव ने बताया कि कुछ स्थान पर नदी से कटान हो रहा है। दिखवाया जाएगा जो भी संभव होगा कदम उठाए जाएंगी।
Trending Videos