सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   2 lakh farmers in Kashi receive 42 crore in Samman Nidhi PM releases funds bringing smiles faces

UP: काशी के 2.11 लाख किसानों को मिली 42.31 करोड़ सम्मान निधि, पीएम ने जारी की धनराशि; खिले चेहरे

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 21 Jun 2026 12:18 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त जारी की। इसके तहत काशी के 2.11 लाख किसानों के खातों में 42.31 करोड़ रुपये भेजे गए। खाते में धनराशि पहुंचते ही किसानों के चेहरे खिल उठे। किसानों ने योजना को खेती और घरेलू जरूरतों के लिए उपयोगी बताया।

2 lakh farmers in Kashi receive 42 crore in Samman Nidhi PM releases funds bringing smiles faces
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार

Varanasi News: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त शनिवार को जारी कर दी गई। वाराणसी के 2.11 किसानों के बैंक खातों में 42.31 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर हुगली में एक कार्यक्रम के दौरान यह राशि जारी की। वाराणसी में इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया।



उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य अन्नदाताओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। वर्ष 2019 में योजना की शुरुआत हुई थी। 22वीं किस्त तक वाराणसी के 3,05,823 किसानों को कुल 944.307 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता मिली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब 23वीं किस्त जारी हुई है। घमहापुर के किसान कमलेश कुमार ने कहा कि सम्मान निधि से खेत की जोताई, बोआई, खाद और बीज की व्यवस्था हो जाती है। बेलवरिया के किसान शिव कुमार ने बताया कि इस योजना से किसानों की अतिरिक्त आय हो रही है। 
विज्ञापन


सालाना 6,000 रुपये मिलती है सम्मान निधि : उप कृषि निदेशक ने बताया कि इस योजना के जरिये किसान परिवारों को सालाना 6,000 रुपये की सहायता दी जाती है। यह राशि दो-दो रुपये की तीन समान किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है। इस प्रक्रिया से बिचौलियों की भूमिका पूरी तरह समाप्त हो जाती है।

25 हजार किसानों ने सुना प्रधानमंत्री का संबोधन
कृषि मंत्रालय के निर्देश पर कॉमन सर्विस सेंटरों पर पीएम किसान उत्सव दिवस आयोजित हुआ। वाराणसी में लगभग 600 सीएससी केंद्रों पर करीब 25000 किसानों ने प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी की गई। किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी मिली। 

सीएससी के जिलाप्रबंधक कुलदीप पांडेय ने बताया कि यह प्रसारण सभी न्याय पंचायतों में किया गया। कार्यक्रम के बाद पात्र किसानों ने डिजी पे वेब के माध्यम से सम्मान निधि की राशि आसानी से निकाली। जिला प्रबंधक सुनील कुमार मौर्य ने कहा कि कॉमन सर्विस सेंटर ग्रामीण भारत में डिजिटल सेवाएं और जनकल्याणकारी योजनाएं पहुंचाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed