सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   423102 Voters Reduced in Kashi Final Publication of SIR DM Hands Over List to Political Parties

काशी में कम हुए 423102 मतदाता: एसआईआर का अंतिम प्रकाशन, डीएम ने राजनीतिक दलों को दी सूची; 150101 नए वोटर

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 11 Apr 2026 05:50 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: वाराणसी में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाश के बाद डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सूची साैंप दी। वाराणसी में इस बार 423102 मतदाता कम हुए हैं। वहीं, 150101 नए वोटर बनाए गए हैं।

423102 Voters Reduced in Kashi Final Publication of SIR DM Hands Over List to Political Parties
चिरईगांव मे बीडीओ ने जारी की अंतिम मतदाता सूची। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

Voter List UP: एसआईआर के तहत जिले की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन शुक्रवार को किया गया। इसमें पिछले मतदाता सूची की तुलना में 423102 मतदाता कम हुए हैं। अब जिले में कुल 2730603 (पुरुष-1486874, महिला-1243611, थर्ड जेंडर-118) मतदाता सूची में हैं। 27 अक्तूबर 2025 को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित किया गया था। उस दिन जिले में मतदाताओं की कुल संख्या 3153705 (पुरुष-1699615, महिला-1453939, थर्ड जेंडर-151) थी। अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची (10 अप्रैल) में मतदाताओं की कुल संख्या 2730603 है।

Trending Videos


हालांकि 6 जनवरी में प्रकाशित ड्राफ्ट के आधार पर मतदाता सूची में 150101 मतदाता बढ़े हैं। सभी 8 विधानसभा क्षेत्रों में 6 जनवरी को आलेख्य प्रकाशन के समय मतदाताओं की कुल संख्या 2580502 थी। पुनरीक्षण अवधि में जोड़े गए मतदाताओं की कुल संख्या 194239 और विलोपित मतदाताओं की कुल संख्या 44138 रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों को दी गई सूची

छह जनवरी से 6 मार्च के बीच प्राप्त दावे/आपत्तियों का निस्तारण 27 मार्च तक किया गया। आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने जिले के समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची की प्रति उन्हें उपलब्ध कराई। जिलाधिकारी के अनुसार जिले के घोषित कार्यक्रम के अनुसार 4 नवंबर से 26 दिसंबर के बीच बीएलओ ने घर-घर जाकर गणना प्रपत्र उपलब्ध कराए और उनका संग्रह किया। 

6 जनवरी को मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन किया गया, जिसमें मतदाताओं की कुल संख्या 2580502 (पुरुष-1415247, महिला-1165145, थर्ड जेंडर-110) थी। 6 जनवरी से 27 फरवरी के बीच नो मैपिंग एवं लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी वाले मतदाताओं को जारी नोटिस के संबंध में जनपद में चिन्हित 118 स्थानों पर 316 अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा सुनवाई की गई।

वेबसाइट पर ऑनलाइन देखें मतदाता सूची
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने जिले के समस्त मतदाताओं से अपील की है कि वे कार्यालय अवधि में संबंधित कार्यालय में उपस्थित होकर मतदाता सूची देख सकते हैं। इसके अलावा जिले की वेबसाइट [https://varanasi.nic.in/deo-portal/](https://varanasi.nic.in/deo-portal/) पर जाकर मतदाता सूची में अपना नाम देख सकते हैं।

बैठक में सभी पार्टियों के प्रतिनिधि रहे शामिल
बैठक में अधिकारियों के अलावा सभी पार्टियों के प्रतिनिधि शामिल रहे। अधिकारियों में शिवपुर के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एआरओ) नीतिन सिंह, उत्तरी के एआरओ आनंद मोहन उपाध्याय, दक्षिणी के एआरओ देवेंद्र कुमार, कैंट की एआरओ शिवानी सिंह शामिल रहे। इनके अलावा पार्टियों की ओर से भाजपा के जिला महामंत्री संजय सोनकर, महानगर महामंत्री जगदीश त्रिपाठी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह, बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष अजय सिद्धार्थ, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी के मोबिन, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष कैलाश पटेल, समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष दिलीप डे, सपा प्रवक्ता संतोष यादव, अपना दल के महानगर अध्यक्ष खुशबुद्दीन शामिल रहे।

पॉइंट

  • विधानसभा मतदाता
  • उत्तरी 365040
  • दक्षिणी 267698
  • कैंट 377958
  • सेवापुरी 317827
  • रोहनिया 367197
  • शिवपुर 358007
  • अजगरा 344124
  • पिंडरा 332752
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed