सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Advocates Outraged Over Lathi-Charge in Lucknow Protests Held in Sonbhadra Attack Dignity of Judiciary

लखनऊ में लाठीचार्ज पर भड़के अधिवक्ता: सोनभद्र में प्रदर्शन, बोले- न्यायपालिका की गरिमा पर हमला; उठाई मांग

अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 18 May 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
सार

Advocate Protest in Sonbhadra: लखनऊ में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ सोनभद्र में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन ने घटना की निंदा करते हुए उच्चस्तरीय जांच, दोषी पुलिसकर्मियों पर एफआईआर और निलंबन की मांग की। दुद्धी में अधिवक्ताओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

Advocates Outraged Over Lathi-Charge in Lucknow Protests Held in Sonbhadra Attack Dignity of Judiciary
प्रदर्शन के बाद मांग पत्र साैंपते अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

UP News: लखनऊ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज की घटना पर सोमवार को जिले के अधिवक्ताओं ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। बार एसोसिएशन ने घटना की निंदा करते हुए उच्चस्तरीय जांच कराने के साथ ही दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

Trending Videos




डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जगजीवन सिंह ने कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था की रीढ़ है। लखनऊ में लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठा रहे वकीलों पर जिस प्रकार बर्बरता से लाठियां बरसाई गईं, वह शर्मनाक है। यह केवल वकीलों पर नहीं, बल्कि संविधान और न्याय पालिका की गरिमा पर हमला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनभद्र का प्रत्येक अधिवक्ता इस घटना से स्तब्ध और आक्रोशित है। पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पीके सिंह ने कहा कि लखनऊ में वकीलों पर लाठीचार्ज की घटना की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। 

विज्ञापन

उपाध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग की। संचालन पूर्व महामंत्री प्रदीप कुमार मौर्य ने किया। इस मौके पर राजेश कुमार यादव, पवन कुमार सिंह, रियाज खान, विनीत श्रीवास्तव, रामगुल्ली यादव, टीटू कुमार गुप्ता, शाहनवाज आलम खान, कामता प्रसाद यादव, आदर्श देव पांडेय,सुरेश सिंह कुशवाहा, नवीन पांडेय, विनीता, चंद्रकला गिरी, सरस्वती देवी आदि मौजूद रही। 

वहीं दुद्धी मुंसिफ कोर्ट परिसर स्थित बार एसोसिएशन सभागार में संयुक्त बैठक के बाद अधिवक्ताओं ने जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। नगर में भ्रमण के बाद तहसील परिसर पहुंच कर एसडीएम निखिल यादव को ज्ञापन सौंपा। सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामलोचन तिवारी, दुद्धी बार के कुलभूषण पांडेय ने लखनऊ में वकीलों पर लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की। संचालन सचिव दिनेश कुमार ने किया। इस अवसर पर सचिव अंजनी सिंह, रामपाल जौहरी, अभिनय जायसवाल, रजनीश कुमार, दीपक यादव, संजय यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed