सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi police arrested accused for attempt to Strangle Devotees to Death in Kalbhairav Temple

कालभैरव मंदिर: भक्तों को गला दबाकर जान से मारने के प्रयास में तीन बदमाश गिरफ्तार, पीड़ित ने कराई थी एफआईआर

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 18 May 2026 03:01 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: गुजरात से आए परिवार के साथ कालभैरव मंदिर में मारपीट का मामला सामने आया। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

Varanasi police arrested accused for attempt to Strangle Devotees to Death in Kalbhairav Temple
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कालभैरव मंदिर में गुजरात से दर्शन के लिए आए एक परिवार के साथ मारपीट और बुजुर्ग का गला दबा कर मारने की कोशिश करने वाले तीन युवकों को कोतवाली पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। इस मामले में पीड़ित परिवार ने कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। 



क्या है पूरा मामला
गुजरात के नवसारी छापरा रोड स्थित रवि पार्क सोसायटी निवासी मुकेश भाई पटेल ने पुलिस को बताया कि शनिवार अपराह्न वह परिवार के साथ कालभैरव मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। निकास द्वार के पास दर्शन की लाइन लगी थी, जिसमें वह खड़े थे। इसी दौरान तीन-चार युवक पहुंचे और बैरिकेडिंग बंद कर दी। इससे उनकी मां बैरिकेडिंग के अंदर रह गईं, जबकि पिता और भाई बाहर हो गए। पीड़ित के अनुसार, उनके पिता ने युवकों से कहा कि परिवार अलग हो गया है और सभी को साथ जाने दिया जाए, अन्यथा परेशानी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इस पर युवकों ने उनके पिता का गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। जब उन्होंने विरोध करते हुए वीडियो बनाना शुरू किया तो तीन-चार मनबढ़ों ने मोबाइल छीन लिया और उनकी पिटाई शुरू कर दी। मारपीट में उनके दाहिने पैर में चोट आई और उनकी मां के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। 
विज्ञापन
Trending Videos


पीड़ित का आरोप है कि कालभैरव चौकी के पुलिसकर्मी मौके पर तैनात थे, लेकिन किसी ने बीच-बचाव नहीं किया। कालभैरव मंदिर परिसर में आए दिन होने वाली अराजकता, श्रद्धालुओं से दुर्व्यवहार और कथित वसूली पर कोतवाली पुलिस प्रभावी रोक नहीं लगा पा रही है। आरोप है कि पीड़ितों की प्राथमिकी भी तत्काल दर्ज नहीं की जाती।

मंदिर में अराजकता नहीं रोक पा रही कोतवाली पुलिस
कालभैरव मंदिर परिसर में आए दिन होने वाली अराजकता, श्रद्धालुओं से दुर्व्यवहार और कथित वसूली पर कोतवाली पुलिस प्रभावी रोक नहीं लगा पा रही है। आरोप है कि पीड़ितों की प्राथमिकी भी तत्काल दर्ज नहीं की जाती। शहर के नियमित श्रद्धालुओं के अनुसार, कालभैरव मंदिर में पैसे लेकर दर्शन कराने का खेल भी चल रहा है। बाहरी श्रद्धालुओं का आरोप है कि शिकायत करने पर उन्हें कानूनी प्रक्रियाओं का हवाला देकर हतोत्साहित किया जाता है।

पूर्व में हुईं घटनाएं
करीब 20 दिन पहले दक्षिण भारत से आए एक परिवार के साथ कालभैरव मंदिर के अंदर गंडा पहनाने और नजर उतारने के नाम पर कथित रूप से दुकानदार ने मनमानी रकम मांगी थी। विरोध करने पर परिवार के साथ दुर्व्यवहार किया गया। अप्रैल माह में कानपुर से दर्शन करने आई एक युवती ने आरोप लगाया था कि मंदिर में सेल्फी लेने के दौरान दुकानदारों ने उसके साथ अभद्रता कर उसे मंदिर से बाहर कर दिया।

10 मई को दिल्ली की युवती की हुई थी पिटाई, छह घंटे थाने में बैठाने का आरोप
कालभैरव मंदिर क्षेत्र में दिल्ली के सिविल लाइंस से आई प्रज्ञा गर्ग के साथ फूल-प्रसाद बेचने वालों द्वारा कथित दुर्व्यवहार और मारपीट का मामला भी सामने आया था। युवती ने आरोप लगाया कि शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने उन्हें करीब छह घंटे तक थाने में बैठाए रखा, जबकि आरोपी पक्ष को एसी कमरे में बैठाया गया। पीड़िता के अनुसार, कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने आरोपी पक्ष का मेडिकल कराया। बाद में उन्हें पता चला कि उनके खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इसके बाद उन्होंने एडीसीपी महिला अपराध से शिकायत की।

क्या कहते हैं अधिकारी
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर श्रद्धालुओं से मारपीट करने वालों की पहचान कराई गई। साथ ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है। -गौरव बंसवाल, डीसीपी काशी जोन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed