{"_id":"6a0ae92e917f86df9208b29d","slug":"power-cut-20-times-in-10-villages-in-seven-hours-city-also-experienced-frequent-power-tripping-in-varanasi-2026-05-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Power Crisis: वाराणसी में 10 गांवों में सात घंटे में 20 बार गई बिजली, शहर में भी कई बार हुई ट्रिपिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Power Crisis: वाराणसी में 10 गांवों में सात घंटे में 20 बार गई बिजली, शहर में भी कई बार हुई ट्रिपिंग
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 18 May 2026 03:56 PM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi News: वाराणसी जिले में कछवा के 10 गांवों में सात घंटे में 20 बार बिजली गई। इस दौरान ग्रामीण गर्मी से बेहाल रहे। उधर, शहर में भी कई बार ट्रिपिंग हुई।
पेड़ गिरने से बाधित हुई बिजली व्यवस्था
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
वाराणसी जिले में शहर से लेकर गांव तक बिजली कटौती खूब हो रही है। ट्रिपिंग की समस्या इतनी बढ़ गई है कि बिजली कब आएगी और चली जाएगी, इसका कोई शेड्यूल नहीं रह गया है। रविवार को कछवा के 10 गांवों में सात घंटे यानी सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक 20 बार बिजली आई और गई। शहर के बीच सुंदरपुर, खोजवा, लंका से लेकर महमूरगंज, चौकाघाट आदि क्षेत्रों में भी यही हाल रहा। दिन की तुलना में रात में फाॅल्ट सबसे ज्यादा हो रहा है।
Trending Videos
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का जोर ट्रिपिंग न होने, फाल्ट और तार टूटने आदि की समस्या के समाधान पर रहता है। इसके बाद भी जिले में बिजली आपूर्ति की स्थिति खराब है। ग्रामीण इलाकों में कछवा रोड स्थित सेवापुरी ब्लाॅक के ठटरा विद्युत उपकेंद्र के पूरे फीडर से जुड़े 10 से ज्यादा गांवों में बिजली आपूर्ति रविवार को बाधित रही। सुबह 10 बजे बिजली गुल हो गई। लोगों ने इसकी सूचना उपकेंद्र को दी। इसके बाद किसी तरह बिजली आई लेकिन शाम 5 बजे तक करीब 20 से 25 बार ट्रिपिंग होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; कालभैरव मंदिर: भक्तों को गला दबाकर जान से मारने के प्रयास में तीन बदमाश गिरफ्तार, पीड़ित ने कराई थी एफआईआर
इस वजह से समरसिबल न चलने से पीने का पानी सहित अन्य कामकाज प्रभावित रहा। पूरे गांव निवासी शिवाश्रय पटेल ने बताया कि दिन भर में एक घंटे ही बिजली आपूर्ति हुई। कछवा के चश्मा व्यापारी राजेश पटेल ने कहा कि बिजली न रहने से दुकानदारी प्रभावित हो रही है। ठटरा उपकेंद्र के जेई सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि केबल फाल्ट होने की वजह से समस्या आई। शाम तक इसे ठीक कराया लिया गया। कर्मचारियों को समय से फाल्ट दूर करने को कहा गया है।
बीच सड़क गिरा पेड़, 10 काॅलोनी में 4 घंटे आपूर्ति बाधित
रविवार की शाम सुंदरपुर चौराहे पर पेड़ गिरने से दस कॉलोनियों की बिजली गुल हो गई। सरायनंदन, खोजवा, दशमी, बटुआपूरा, शुकुलपुरा, आशुतोषनगर, कृष्णदेव नगर आदि इलाकों में रविवार की शाम पांच बजे से ही बिजली गुल हो गई। 10 कॉलोनियों के करीब 50 से अधिक घरों में अंधेरा छाया रहा। लोगों ने जब उपकेंद्र पर फोन किया तो केबल में फाॅल्ट होने की जानकारी मिली। करीब 4 घंटे तक बिजली आपूर्ति बहाल न होने से पानी का संकट भी गहरा गया। उधर, रविवार को भोर में सेंट जॉन्स कॉलोनी मड़ौली, शिवदासपुर, ककरमत्ता, नाथुपुर के साथ ही रानीपुर, कृष्णानगर काॅलोनी, सूर्यबाग काॅलोनी आदि इलाकों में देर शाम से आधी रात तक बिजली की आवाजाही जारी रही।