UP: अंतिम परीक्षा के दिन पोखरी में मिला डी-फार्मा के छात्र का शव, शरीर से बह रहा था खून; पिता ने हत्या का आरोप
UP News: जिले में छात्र की लाश पोखरी में मिली की सूचना पाकर माैके पर रानीपुर थाने की पुलिस पहुंच गई। पुलिस से जानकारी मिलते ही परिजन भी पहुंच और स्थिति देख हत्या का आरोप लगाया। पिता ने कहा कि वह दवा लेने के लिए निकला था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP News: मऊ के रानीपुर थाना क्षेत्र के काझा रामबन स्थित सूर बाबा कुटी के पोखरे में सोमवार की सुबह नितेश मिश्रा (26) का शव उतराया मिला। वो बस्ती गांव स्थित मां लीलावती देवी कॉलेज से डी-फार्मा कर रहा था। सोमवार को आखिरी परीक्षा थी। शरीर पर चोट और खून देख पिता अशोक मिश्रा ने मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है।
गोरखपुर जिले के गोरखनाथपुर थाना के बिलंदपुर खानता निवासी नितेश मिश्रा रानीपुर थाना क्षेत्र के बस्ती स्थित लीलावती देवी कॉलेज में डी-फार्म का छात्र था। चार दिन से कॉलेज में ही रहकर सेमेस्टर की परीक्षा दे रहा था। सोमवार की दोपहर दो बजे से अंतिम परीक्षा थी, जिसके बाद वह घर जाने वाले था।
परिजनों में मचा कोहराम
कॉलेज के प्रबंधक ने बताया कि नितेश रविवार की शाम कॉलेज आया और बैग रखकर कहीं चला गया। काफी देर तक नहीं आया तो वो दूसरे छात्रों के साथ उन्हें ढूंढने निकला, रात 11 बजे तक उसका कहीं पता नहीं चला। उसके लापता होने की सूचना पुलिस को दी गई थी। सोमवार की सुबह सूर बाबा की कुटी स्थित पोखरी में युवक का शव मिलने की सूचना थाने से मिली।
जाकर देखा तो शव नितेश मिश्रा का था। पिता अशोक मिश्रा ने बताया कि बेटा कॉलेज में किसी से 100 रुपये लेकर दवा लाने के लिए निकला था। उसने फोन करके इस बात की जानकारी दी थी। कॉलेज से उसके लापता होने की सूचना मिली, फिर सुबह शव मिला। बताया किसी ने मारपीट कर बेटे की हत्या कर दी फिर शव पोखरी में फेंक दिया है।
गांव की महिलाओं ने पोखरी के बाहर चप्पल, मोबाइल और कपड़ा देखा। पोखरी में शव उतराया हुआ था। फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचकर शव की शिनाख्त कर जिला अस्पताल भेजवाया गया है। पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। - प्रमोद कुमार, थानाध्यक्ष, रानीपुर