सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Akshaya Tritiya 2026 nine special yogas and five auspicious moments give eternal results after 10 years

Akshaya Tritiya: 10 साल बाद नौ विशिष्ट योग और पांच शुभ मुहूर्त में अक्षय फल, बिना लग्न के कर सकते हैं विवाह

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 11 Apr 2026 05:06 PM IST
विज्ञापन
सार

इस बार अक्षय तृतीया पर 10 साल बाद नौ विशिष्ट योग और पांच शुभ मुहूर्त में अक्षय फल मिलेगा। वहीं इस दौरान कोई भी शुभ कार्य करने से अक्षय फल की प्राप्ति होगी। 

Akshaya Tritiya 2026 nine special yogas and five auspicious moments give eternal results after 10 years
अक्षय तृतीया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अक्षय तृतीया 20 अप्रैल को है। इस दिन 10 साल बाद एक बार फिर विशिष्ट योग बन रहे हैं। सूर्य मेष और चंद्रमा कर्क राशि में होंगे। इससे तिथि का प्रभाव 100 गुना बढ़ जाएगा। इसमें दान, पुण्य और तीर्थ दर्शन का विशेष अक्षय फल मिलेगा। साथ ही कोई भी शुभ कार्य करने से अक्षय फल की प्राप्ति होगी। 

Trending Videos

इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा होगी। वर्षभर में तीन विशेष मुहूर्तों में एक अक्षय तृतीया भी है। इस तिथि को स्वयंसिद्ध मुहूर्त माना गया है। नौ मई 2016 को अक्षय तृतीया सोमवार के दिन पड़ी थी। इस बार भी सोमवार को ही पड़ रही है। 10 साल पहले जो योग बने थे, वही योग इस बार भी बन रहे हैं। इसमें सौभाग्य, आयुष्मान, घर और स्थिर योग बन रहे हैं। इसके अलावा त्रिपुष्कर, राजयोग, मालव्य, शुभ और नव योग भी रहेगा। रोहिणी नक्षत्र भी रहेगा। चंद्रमा और सूर्य अपने उच्च राशि में होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के पूर्व अध्यक्ष प्रख्यात ज्योतिषविद प्रो. नागेंद्र पांडेय और आचार्य दैवज्ञ कृष्ण शास्त्री ने बताया कि अक्षय तृतीया तिथि 19 अप्रैल को दिन में 1:01 के बाद लग रही है और 20 को दिन में 10:39 तक रहेगी, लेकिन उदय तिथि का मान लेकर 20 को ही अक्षय तृतीया मनाई जाएगी। 

सूर्य और चंद्रमा के प्रभाव से अक्षय योग 
सूर्य और चंद्रमा दोनों के उच्च प्रभाव में होने से इन दिन अक्षय योग बनेगा। मान्यता है कि इस योग में किए गए कार्य का फल कभी नष्ट नहीं होता। जबकि चंद्रमा और गुरु (बृहस्पति) की विशेष प्रभाव से गजकेसरी योग भी बनेगा। इसे धन, मान-सम्मान और सफलता के लिए बहुत शक्तिशाली माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed