फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में अलविदा जुमे की नमाज: मस्जिदों में अदा की गई नमाज, ज्ञानवापी मस्जिद के पास भारी पुलिस बल तैनात

Fri, 21 Apr 2023 11:15 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 21 Apr 2023 11:15 PM IST
सार

ज्ञानवापी मस्जिद में रमजान के आखरी जुमे पर लोगों ने नमाज अदा की। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। 

विज्ञापन
Alvida Juma Namaz offered in mosques, Police deployed with force near Gyanvapi Masjid
अलविदा जुमा की नमाज: मस्जिदों में अदा की गई नमाज, ज्ञानवापी मस्जिद के पास फोर्स के साथ पुलिस तैनात - फोटो : अमर उजाला

अकीदत व एहतराम के साथ नमाजियों ने चिलचिलाती धूप में भी अलविदा की नमाज अदा की। मस्जिदें नमाजियों से भरी रहीं। नमाज के बाद दुआ के लिए बारगाहे इलाही में रोजेदारों के हाथ उठे। लोगों ने रब से मुल्क में अमनचैन और तरक्की की दुआएं मांगी। सुबह से ही घरों में नमाज को लेकर उल्लास था। समय से पहले ही बड़ों संग बच्चे भी मस्जिदों में पहुंचे। पेश इमामों ने रुखसत हो रहे रमजान को लेकर तकरीर की। कहा कि खुशनसीब हैं हम सब कि परवर दिगार ने इस मुकद्दस माह अता फरमाया। इस दौरान सदका-ए-फित्र अदा करने के बारे में भी मोमिनों को बताया गया। नदेसर जामा मस्जिद, लंगड़े हाफिज मस्जिद नई सड़क, शिया जामा मस्जिद दारानगर, लाट सैरया मस्जिद के अलावा पुलिस लाइन, अर्दली बाजार, दोषीपुरा, मुकीमगंज, बड़ी बाजार, पीलीकोठी, दालमंडी, हड़हा सराय, मदनपुरा, रेवड़ी तालाब, बजरडीहा आदि इलाकों की मस्जिदों में भी नमाज हुई।

Alvida Juma Namaz offered in mosques, Police deployed with force near Gyanvapi Masjid
सुरक्षा के चौतरफा इंतजाम - फोटो : अमर उजाला
अलविदा जुमे की नमाज शुक्रवार को अकीदत के साथ अदा की गई। ज्ञानवापी में सुरक्षा के सख्त इंतजाम के बीच पहुंचे रोजेदारों ने अलविदा की नमाज अदा की। नमाज के लिए आम दिनों की अपेक्षा नमाजियों की भीड़ ज्यादा थी। नमाज के दौरान देश में अमन, शांति और खुशहाली की दुआ की गई।
Alvida Juma Namaz offered in mosques, Police deployed with force near Gyanvapi Masjid
अलविदा जुमे की नमाज को लेकर शहर में फोर्स के साथ गश्त करते पुलिस अफसर। - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को 11:30 बजे से ही ज्ञानवापी में नमाज अदा करने वाले रोजेदारों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर चार से प्रवेश दिया जा रहा था। नमाजी अपने घर से ही वजू करके आए थे। उनका कहना था कि मस्जिद के अंदर वजू की व्यवस्था नहीं थी। जो नमाजी वजू करके नहीं आए थे, उन्होंने पास की मस्जिद में वजू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Alvida Juma Namaz offered in mosques, Police deployed with force near Gyanvapi Masjid
नगवा स्थिति मस्जिद में जुमे की नमाज अदा की गई - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान काफी संख्या में पुलिस, पीएसी के जवान तैनात रहे। अजान के बाद मस्जिद नमाजियों से भर गया। भीड़ ज्यादा होने के कारण काफी संख्या में नमाजियों को दूसरी मस्जिदों की ओर रुख करना पड़ा। मो. आखिर नोमानी ने तकरीर के बाद नमाज अदा कराई।
विज्ञापन
Alvida Juma Namaz offered in mosques, Police deployed with force near Gyanvapi Masjid
ज्ञानवापी में अलविदा जुमे की नमाज के लिए चार नंबर गेट पर नमाजियो की जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
जुमे की नमाज के दौरान तकरीर में उलेमाओं ने जहां रमजान की फजीलत बयान की तो वहीं ईद की नमाज के पहले हर मोमिन से सदका-ए-फित्र की रकम गरीबों को देने की बात कही। बताया कि ईद की नमाज के पहले-पहले यह रकम अदा हो जानी चाहिए। जिससे गरीब व यतीम भी अपनी ईद मना सकें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed