{"_id":"5baf340f867a557fe9786b93","slug":"ambedkar-statue-broken-in-azamgarh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में अराजकतत्वों ने तोड़ी आंबेडकर प्रतिमा, ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में अराजकतत्वों ने तोड़ी आंबेडकर प्रतिमा, ग्रामीणों ने लगाया जाम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Sun, 30 Sep 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
टूटी प्रतिमा, लोगों ने लगाय जाम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के आजमगढ़ में अराजकतत्वों ने डा. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। शनिवार की सुबह जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो नाराज लोगों ने आजमगढ़-लखनऊ मुख्य मार्ग जाम कर दिया। इनके समर्थन में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर भी पहुंच गए। सुबह साढ़े सात बजे से शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन करीब साढ़े दस बजे समाप्त हुआ। आगे की स्लाइड्स में देखें...
azamgarh
- फोटो : amar ujala
आजमगढ़-लखनऊ मुख्य मार्ग पर स्थित निजामाबाद थाना क्षेत्र के वनगांव बाजार में आबादी के बीच में आंबेडकर प्रतिमा स्थापित की गई थी। शुक्रवार की रात किसी ने प्रतिमा को तोड़ दिया। इसपर शनिवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। धीरे-धीरे मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आक्रोशित लोग सुबह साढ़े सात बजे गांव के पास आजमगढ़-लखनऊ मुख्य मार्ग जाम कर दिया।
azamgarh
- फोटो : amar ujala
जाम लगने की सूचना पर एसओ निजामाबाद सहित अन्य थानों की फोर्स पहुंच गई। बातचीत के दौरान जाम समाप्त हो गया। अभी वार्ता चल ही रही था कि कुछ लोगों ने दोबारा सड़क पर बैठकर कार्रवाई की मांग करते हुए यातायात अवरुद्ध कर दिया। घटना स्थल पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर के पहुंचने पर प्रदर्शन और तेज हो गया। हालांकि बात आगे बढ़ती कि उससे पहले ही सीओ सदर और एसडीएम निजामाबाद मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
azamgarh
- फोटो : amar ujala
इन दोनों अधिकारियों के समक्ष लोगों ने तत्काल नई प्रतिमा, आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई और प्रतिमा के सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरा लगवाने की मांग की। जिस पर सीओ ने आश्वासन देकर हंगामा शांत करा दिया। साथ ही दो दिन के भीतर नई प्रतिमा लगवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि प्रतिमा तत्काल नहीं मिलने पर उसे आर्डर देकर बनवाया जा रहा। जल्द ही नई प्रतिमा लगवा दी जाएगी। सुरक्षा के लिए जल्द ही गांव, थाने के सिपाही आदि की समिति गठित की जाएगी। आरोपियों की पहचान की जा रही है।