फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   An 11-member SP team will arrive at Manikarnika today, keeping a close watch.

Varanasi News: मणिकर्णिका पर आज पहुंचेगी सपा की 11 सदस्यीय टीम, कड़ी निगरानी

Sun, 25 Jan 2026 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
An 11-member SP team will arrive at Manikarnika today, keeping a close watch.
वाराणसी। मणिकर्णिका की हकीकत जांचने को समाजवादी पार्टी की 11 सदस्यीय टीम रविवार दोपहर 12 बजे पहुंचेगी। टीम में सांसद-विधायक और पूर्व मंत्री भी शामिल रहेंगे। इसे लेकर काशी जोन की पुलिस भी सतर्क है और चौक थाने को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। दशाश्वमेध सर्किल भी घाट पर मुस्तैद रहेगी। मणिकर्णिका घाट पर पिछले दिनों पाल समाज के विरोध प्रदर्शन के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 11 सदस्यीय टीम गठित की है। इसमें शामिल सांसद-विधायक समेत पाल समाज के लोग भी हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर गठित टीम मणिकर्णिका घाट पर एआई आधारित वीडियो, फोटो की हकीकत भी जांचेगी। टीम में सपा महानगर अध्यक्ष दिलीप डे, जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह, मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज, बलिया सांसद सनातन पांडेय, एमएलसी आशुतोष सिन्हा, पूर्व मंत्री सुरेंद पटेल, सुल्तानपुर की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी पाल, दक्षिणी के पूर्व सपा प्रत्याशी किशन दीक्षित, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र पाल, अजहर अली को शामिल किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article