{"_id":"69cac6f71f30d4ea0805d714","slug":"another-akasa-flight-from-varanasi-to-bengaluru-starting-april-8-flight-will-depart-at-1-30-pm-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: वाराणसी से बंगलूरू के लिए अकासा की एक और उड़ान आठ अप्रैल से, दोपहर 1:30 बजे रवाना होगी फ्लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: वाराणसी से बंगलूरू के लिए अकासा की एक और उड़ान आठ अप्रैल से, दोपहर 1:30 बजे रवाना होगी फ्लाइट
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
सार
वाराणसी से बंगलूरू के लिए रोजाना 10 विमान उड़ान भरते हैं। वहीं एक और उड़ान आठ अप्रैल से शुरू होगी। दोपहर 1:30 बजे वाराणसी एयरपोर्ट से बंगलूरू के लिए फ्लाइट रवाना होगी।
flight
- फोटो : Adobe stock
विज्ञापन
विस्तार
बंगलूरू का सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। बंगलूरू के लिए लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से रवाना होने वाले विमानों के बेड़े में एक और विमान शामिल हुआ है। अकासा एयरलाइंस की ओर से यह उड़ान सेवा 8 अप्रैल से शुरू होगी। यह फ्लाइट रोजाना दोपहर 1:30 बजे वाराणसी से बंगलूरू के लिए उड़ान भरेगी।
Trending Videos
वाराणसी से बंगलूरू के लिए रोजाना 10 विमान उड़ान भरते हैं। इनमें सबसे अधिक इंडिगो एयरलाइंस के 5, एयर इंडिया एक्सप्रेस के 3 और अकासा एयरलाइंस के 2 विमान शामिल हैं। अकासा की ओर से इसके पहले 17 फरवरी को बंगलूरू के लिए नई विमान सेवा शुरू की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अकासा की ओर से विमान संख्या क्यूपी 1424 और क्यूपी 1614 पहले से बंगलूरू के लिए संचालित होते हैं। इसके बाद 17 फरवरी को क्यूपी 2002 की शुरुआत की गई। यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए नई विमान सेवा 8 अप्रैल से शुरू होगी।
अकासा के यूपी सेल्स हेड राहुल सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए अकासा एयरलाइंस लगातार अपनी सेवा में सुधार कर रही है। यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए नए विमान की शुरुआत की जा रही है। इसके लिए बुकिंग वेबसाइट के माध्यम से की जाएगी।