फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Antyodaya, Integral Humanism are the strong foundation of a developed India.

Varanasi News: अंत्योदय, एकात्म मानववाद ही विकसित भारत की सशक्त नींव

Fri, 26 Sep 2025 03:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 03:39 AM IST
सार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर संगोष्ठी आयोजित हुई। वक्ताओं ने उनके अंत्योदय और एकात्म मानववाद को भारत की कल्याणकारी नीतियों की नींव बताया। कार्यक्रम में विभूतियों ने उनके सिद्धांतों की प्रशंसा की।

विज्ञापन
Antyodaya, Integral Humanism are the strong foundation of a developed India.

विस्तार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के पंडित दीनदयाल उपाध्याय शोधपीठ में दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर संगोष्ठी में वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व की चर्चा की। मुख्य अतिथि शहर दक्षिणी के भाजपा विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि जनसंघ से जुड़कर पं. दीनदयाल ने भारतीय विचारधारा को एक नई दिशा प्रदान की। उनका अंत्योदय, एकात्म मानववाद ही विकसित भारत की सशक्त नींव है। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल मानते थे कि नीतियां और योजनाएं तभी सफल कहलाएंगी, जब वे समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को जीवन जीने का आत्मविश्वास दें। वर्तमान सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं की आधारशिला पंडित दीनदयाल उपाध्याय के दर्शन व चिंतन पर ही आधारित हैं। अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने कहा कि यह विकास या शासन व्यवस्था निश्चित ही देश के महान विभूतियों की देन है। जिनके दिखाए मार्ग पर हम विश्व गुरु बनने का हौसला रखते हैं। भाषीय, जातीय आधार पर भारत का विभाजन किसी भी दृष्टि से स्वीकार्य नहीं है। अतिथियों का स्वागत और विषय प्रवर्तन शोध पीठ के निदेशक प्रो. केके सिंह, संचालन डॉ. ऊर्जस्विता सिंह और धन्यवाद ज्ञापन शोधपीठ की उप-निदेशक प्रो. शेफाली वर्मा ठकराल ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed