{"_id":"6a31a99623cd3d6d540012d4","slug":"aunt-and-nephew-critically-injured-after-auto-rickshaw-overturns-varanasi-news-c-20-vns1022-1432452-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: ऑटो रिक्शा पलटने से मौसी-भांजा गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: ऑटो रिक्शा पलटने से मौसी-भांजा गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चिरईगांव। चौबेपुर थाना क्षेत्र के बरियासनपुर गांव निवासी नीतू (20) पुत्री राधेश्याम और 12 साल का भांजा अंगद मंगलवार शाम ऑटो रिक्शा दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों चांदमारी जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, चांदमारी रिंग रोड के पास ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और पलट गया। हादसे में नीतू और अंगद गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने दोनों को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिरईगांव ले गए।
चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देख पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
थाना प्रभारी बीरेंद्र सोनकर ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। जानकारी प्राप्त कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद