सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Beautification will take place from Malviya Gate to Dafi Kandwa will get rid of problem of waterlogging

Varanasi News: मालवीय गेट से डाफी तक होगा सुंदरीकरण, कंदवा में जलभराव की समस्या से मिलेगी मुक्ति; होगा समझौता

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 13 Mar 2026 05:32 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: नगर निगम और बीएचयू के साझा संकल्प से काशी को और संवारा जाएगा। बीएचयू परिसर के भीतर स्वच्छता और निराश्रित पशुओं के नियंत्रण के लिए मिलकर दोनों संस्थाएं काम करेंगी। प्रतिवर्ष विश्वविद्यालय के 50 छात्र शहर प्रबंधन के गुर सीखेंगे। तकनीकी सहयोग के लिए जल्द समझौता होगा।

Beautification will take place from Malviya Gate to Dafi Kandwa will get rid of problem of waterlogging
बीएचयू परिसर में जाते छात्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Nagar Nigam Varanasi: शहर के सर्वांगीण विकास, पर्यावरणीय स्थिरता व नागरिक सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए अब नगर निगम और काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) संयुक्त रूप से कार्य करेंगे। शहर के समग्र व नियोजित विकास पर दोनों संस्थाओं के बीच सहमति भी बन गई है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल और बीएचयू के कुलपति प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी के बीच हुई उच्च स्तरीय वार्ता में जल्द ही दोनों संस्थानों के बीच एक औपचारिक समझौता (एमओयू) पर हस्ताक्षर होने की भी सहमति बनी।

Trending Videos


इस साझेदारी का एक महत्वपूर्ण पहलू शैक्षणिक समन्वय भी है। अब प्रतिवर्ष विश्वविद्यालय के 50 छात्रों को नगर निगम में इंटर्नशिप का अवसर मिलेगा, जिससे वे शहरी नियोजन और सामाजिक उद्यमिता की बारीकियां सीख सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही बीएचयू के बाहरी क्षेत्रों जैसे मालवीय गेट से डाफी कॉरिडोर तक के सुंदरीकरण और कंदवा में जलभराव रोकने के लिए नई जल निकासी लाइन बिछाने का कार्य प्राथमिकता पर किया जाएगा। विश्वविद्यालय परिसर के भीतर भी स्वच्छता प्रबंधन और निराश्रित पशुओं के नियंत्रण के लिए नगर निगम अपनी सेवाएं प्रदान करेगा, जिससे हजारों छात्रों और कर्मचारियों को सीधा लाभ पहुंचेगा।

डोमरी के मियावाकी अर्बन फॉरेस्ट की देखभाल करेगा बीएचयू
नगर निगम की ओर से डोमरी क्षेत्र में शहर के सबसे बड़े मियावाकी अर्बन फॉरेस्ट (शहरी वन) विकसित किया गया है। समझौते के तहत बीएचयू के ख्यातिलब्ध वनस्पति वैज्ञानिक इन पौधों की देखरेख में सक्रिय सहयोग करेंगे। वैज्ञानिक दल समय-समय पर डोमरी का निरीक्षण करेगा और पौधों के समुचित विकास के लिए तकनीकी सुझाव व दिशा-निर्देश प्रदान करेगा। यह पहल न केवल काशी के बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने में मील का पत्थर साबित होगी, बल्कि शहरी वनीकरण के एक सफल मॉडल के रूप में पूरे देश के सामने मिसाल पेश करेगी।

संपत्ति कर विवाद का हुआ स्थायी समाधान, किस्तों में भुगतान पर बनी सहमति
वार्ता के दौरान लंबे समय से नगर निगम और बीएचयू के बीच संपत्ति कर को लेकर चला आ रहा गतिरोध अब पूरी तरह समाप्त हो गया है। निगम ने विश्वविद्यालय को कुछ पुरानी देनदारियों में रियायत दे दी है, जिसके बदले बीएचयू शेष बकाया राशि को किस्तों में भुगतान करने पर सहमत हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed