सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU research 10 times more discoveries in 25 years 3115 in 2025 and 150 in January at Varanasi

BHU: 25 साल में 10 गुना ज्यादा खोज, 2025 में 3115 और जनवरी में 150 शोध; यहां देखें- आंकड़े

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 12 Feb 2026 03:07 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: बीएचयू में 25 साल में 10 गुना ज्यादा खोज किया गया। 2025 में 3115 और जनवरी में 150 शोध हुए। स्कोपस इंडेक्स में कोविड के दौरान हर वर्ष 300-500 तक शोध बढ़े। 

BHU research 10 times more discoveries in 25 years 3115 in 2025 and 150 in January at Varanasi
रिसर्च - फोटो : Adobe Stock Photo
विज्ञापन

विस्तार

बीएचयू ने बीते 25 साल में 45077 शोध जर्नल्स में प्रकाशित किए और पिछले महीने जनवरी में कुल 150 शोध छपे हैं। स्कोपस इंडेक्स के मुताबिक पिछले साल 12 महीने में 3115 शोध किए गए जो कि साल 2000 से यह करीब 10 गुना ज्यादा है। वहीं बीएचयू का एच इंडेक्स जनवरी तक 278 पर आ गया है। 

Trending Videos


बीएचयू के सेंट्रल लाइब्रेरी के द्वारा जारी शोध इंडेक्स के आंकड़ों के मुताबिक कोविड के दौरान शोधों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई। इसके पहले 2020 तक हर साल 100 से 150 शोध ही बढ़ते थे लेकिन 2020 के बाद से प्रति वर्ष 300 से लेकर 500 से ज्यादा शोध बढ़े हैं। वहीं 2023 के बाद से फिर से शोधों के बढ़ने की गति 200 या इससे नीचे आ रही है। बीएचयू के 25 साल के इतिहास में सबसे ज्यादा शोध 2025 में ही हुए और आगामी 2026 में यह और भी बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे इंडेक्स वेब ऑफ साइंस के अनुसार में बीते तीन साल में शोधों की संख्या गिर रही है। आंकड़ों के अनुसार एक साल में करीब 30 फीसदी की कमी आ गई है। 2024 में कुल 1918 शोध हैं, जबकि 2025 में 1378 शोध किए गए। इस मामले में 2022 के बाद से लगातार बीएचयू के शोधों का आंकड़ा घटता ही जा रहा है। 2022 में 1983, 2023 में 1964 और 2024 में घटकर 1918 पर आ गया। जबकि 2025 में तो 540 शोध कम हो गए हैं जबकि इस मामले में बीएचयू में 25 वर्षों में कुल 32,474 शोध किए जा चुके हैं। वहीं एच इंडेक्स 251 है।

25 साल पहले बीएचयू में हुए 283 शोध

स्कोपस के अनुसार साल 2000 में 283 रिसर्च प्रकाशित किए गए, जबकि वेब ऑफ साइंस में साल 2000 में 396 शोधों का प्रकाशन किया गया। वेब ऑफ साइंस के इंडेक्स में देखा गया है कि कोविड के दौरान कोई बहुत बड़े बदलाव नहीं आए। 2022 तक हर साल इसमें 150-200 तक बढ़ोतरी होती रही है।

इसे भी पढ़ें; UP: पाणिनि कन्या महाविद्यालय की छात्रा ने रचा इतिहास, 5555 तरह से लिखा ॐ; यूरेशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed