{"_id":"5c1fd5c6bdec22570b2fd05c","slug":"bjojpuri-and-kathak-dance-at-ganga-gomti-sangam-at-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बनारस में गंगा-गोमती संगम पर भोजपुरी-कथक का मिलन, दर्शक हुए थिरकने पर मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में गंगा-गोमती संगम पर भोजपुरी-कथक का मिलन, दर्शक हुए थिरकने पर मजबूर
Mon, 24 Dec 2018 10:42 AM IST
utpal utpal
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: utpal utpal
Updated Mon, 24 Dec 2018 10:42 AM IST
विज्ञापन
श्री मार्कण्डेय महादेव महोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस के चोलापुर में रविवार शाम गंगा-गोमती संगम किनारे मंच पर भोजपुरी और कथक का मिलन हुआ। यमराज के पराजित होने वाले स्थान संगम घाट कैथी पर एक ओर कथक की शानदार प्रस्तुति हुई तो दूसरी ओर भोजपुरी गीतों पर युवा झूमते रहे। साथ ही देवी गीतों पर भक्ति की रसधार भी बही। मौका था दो दिवसीय ‘श्री मार्कण्डेय महोसव’ का। कार्यक्रम की शुरुआत शिव वंदना से हुई।
पढ़ेंः 70 साल की उम्र में दुर्गा बनीं हेमा मालिनी, बनारस में दिखा अलौकिक अवतार
बनारस घराने के माता प्रसाद मिश्र ने कथक की शानदार प्रस्तुति कर दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने कथक की विभिन्न कलाओं के साथ क्रिकेट खेल के विभिन्न खिलाड़ियों जैसे हरभजन सिंह, युवराज सिंह आदि के खेलने के अंदाज के साथ ही चौकों, छक्कों, एलबीडब्ल्यू, आउट होने के अंदाज को कथक के माध्यम से प्रस्तुत कर आश्चर्यचकित कर दिया।
विज्ञापन
तबले पर उदय शंकर मिश्रा, गायन में संतोष मिश्र, सितार पर ध्रुव कुमार ने संगत की। संतोष मिश्र ने प्रेम भजन ना... का गायन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कथक में माता प्रसाद मिश्रा व उनके सुपुत्र रुद्र शंकर की प्रस्तुति शानदार रही।
अंतिम निशा में भोजपुरी के प्रसिद्ध लोकगीत गायक मोहन राठौर ने भोजपुरी भजनों व लोकगीतों से लोगों को झूमाने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद जईसन सोंचले रहली..., सांवर न गोर बाड़ी हो... प्रस्तुत किया तो युवा थिरकने से खुद को नहीं रोक सके। वहीं, लोकगीत गायक सांस्कृतिक विभाग के दीपक सिंह के बम-बम बोल रहा है काशी... पर वातावरण शिवमय बना गया।

82 लाख 32 हजार से कैथी मे बनेगा रैन बसेरा
कैथी में आयोजित ‘श्री मार्कंडेय महादेव महोत्सव’ के समापन अवसर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कैथी गांव के लिए बड़ी सौगातों की घोषणा की। प्रमुख कलाकारों का सम्मान करने के पश्चात उन्होंने कहा कि कैथी मे 82.32 लाख की लागत से रैन बसेरा का निर्माण जल्द शुरू कराया जाएगा। यह धनराशि मेरे अनुरोध पर ‘गेल कंपनी’ खर्च करेगी। जमीन की उपलब्धता होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जायेगा। इससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा होगी।
उन्होंने कहा कि कैथी बाबा के धाम तक आने वाले रास्ते पर 54 लाख की लागत से तीन भव्य स्वागत द्वारों का निर्माण कराया जाएगा। प्रत्येक स्वागत द्वार पर 18 लाख की धनराशि खर्च होगी। उन्होंने बताया कि स्वागत द्वारों का नामकरण गोस्वामी तुलसीदास जी व भारतरत्न पं. मदन मोहन मालवीय व भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के नाम पर होगा। महोत्सव के स्वागत भाषण के बाद महोत्सव को सफल बनाने के लिए लोगों को धन्यवाद दिया।