{"_id":"5ba4d861867a557f180c47e7","slug":"boat-capsized-in-ghagra-river-in-mau","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घाघरा नदी में नाव पलटी तो सभी मचाने लगे शोर, फिर 11वीं के छात्र ने दिखाई कुछ ऐसी दिलेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाघरा नदी में नाव पलटी तो सभी मचाने लगे शोर, फिर 11वीं के छात्र ने दिखाई कुछ ऐसी दिलेरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ
Updated Sat, 22 Sep 2018 10:58 AM IST
विज्ञापन
एक लापता
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
mau
- फोटो : अमर उजाला
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव के पास शुक्रवार की दोपहर हुए नाव हादसे की घटना में डूब रहे लोगों को 11वीं के छात्र रोशन ने बचाया। रोशन सूरजपुर गांव के पूर्व बीडीसी जियुत पासवान का पुत्र है। वह अपनी हिम्मत से छह लोगों की जिंदगियां बचाने में कामयाब रहा। शुक्रवार को युवक अपने साथियों के संग गांव के किनारे घाघरा तट पर मौजूद राम जनकी मंदिर पर बैठा था। उसके सामने ही नदी में डूबने वाले नाव में सवार होकर रवाना भी हुए थे।
mau
- फोटो : amar ujala
बीच नदी में जाकर जब नाव पलटी तो रोशन की नजर उस पर पड़ गई। इस दौरान रोशन शोर मचाते हुए तट पर खड़ी नाव पर सवार हुआ, इस दौरान उसके साथ दो और लोग नाव पर बैठ गए। रोशन ने अकेले ही चार लोगों को बचाया। साथ ही उन्हे तट रसूलपुर गांव के तट तक लाया। रोशन की इस बहादुरी का लोगों ने गुणगान किया। क्षेत्र पंचायत सदस्य ने रोशन को पांच सौ रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
mau
- फोटो : amar ujala
बचाए गए छह लोगों में एक मऊ तथा पांच देवरिया जिले के रहने वाले हैं। देवरिया के बरहज थाना क्षेत्र के कटईली निवासी राम नक्षत्र (60), पैना गांव निवासी अंकुश (12) और कटईला गांव निवासी बहादुर (40) सहित पांच लोग नाव से मछली मारने निकले थे। इस दौरान पांचों मऊ जिले के रसूलपुर गांव स्थित रामजानकी मंदिर तक पहुंच गए। यहां कुछ देर रुकने के बाद सभी वापस जाने लगे। तभी दोहरीघाट थाना क्षेत्र के रसूलपुर मोर्चा गांव निवासी राजेंद्र यादव (55) तथा आश्रम मोर्चा गांव निवासी उदयभान (60) नदी के दूसरे छोर पर जाने के लिए अपनी नाव में सवार हुए।
विज्ञापन
mau
- फोटो : अमर उजाला
इस पर देवरिया जिले के पांचों व्यक्ति अपनी नाव छोड़कर राजेंद्र और उदयभान की नाव में सवार हो गए। जैसे ही नाव बरहज की तरफ बढ़ी, हवा के तेज झोंके से असंतुलित होकर पलट गई। इसके चलते सभी लोग डूबने लगे। रामजानकी घाट पर बैठे युवक रोशन पासवान ने अन्य लोगों को नाव पलटने की जानकारी दी और डूब रहे लोगों को बचाने के लिए बड़ी नाव से तीन अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचा।