दहशत फैलाने को बमबाजी: छह और आरोपी गिरफ्तार, नौ देसी बम, तमंचा, कारतूस भी बरामद; 20 पर है FIR
Bhadohi News: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले की पुलिस ने हरदुआ कांड के छह और आरोपियों को जेल भेज दिया। एक सप्ताह पहले मुख्य आरोपी भी गिरफ्तार किया गया था। बदमाशों ने पुलिस को बताया कि कुछ युवकों से विवाद होने के बाद बमबाजी की थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP News: जिले की दुर्गागंज पुलिस ने बीते 24 मई को हरदुआ गांव में फायरिंग, बमबाजी व जानलेवा हमले के छह आरोपियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से नौ देशी बम, एक तमंचा व कारतूस बरामद किया। आरोपियों के अनुसार गांव के कुछ युवकों के साथ विवाद होने के बाद वे गांव में उनको सबक सीखाने और दहशत फैलाने गए हुए थे। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को एक सप्ताह पहले ही गिरफ्तार कर लिया है।
दुर्गागंज थाना क्षेत्र के जोगापुर हरदुआ गांव में 24 मई की रात में गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई थी। उसी दौरान एक पक्ष ने असलहे से फायरिंग कर बमबाजी भी किया। घटना के दौरान कुछ बाहरी सामान में तोड़फोड़ भी की गई। उक्त घटना को लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले में पांच नामजद और 15 से 20 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया।
लापरवाही में एसपी अभिनव त्यागी ने सराय कंसराय के चौकी इंचार्ज सूरजबली वर्मा को निलंबित कर दिया था, जबकि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छह टीमें गठित की। बीते बृहस्पतिवार को पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी विकास सरोज को गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस ने छह अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया।
पुलिस ने सर्वेन्द्र गिरी, धीरज कुमार, लकी गिरी, दीप यादव, विकास सरोज निवासी हरदुआ और राजकुमार गिरी उर्फ बमबम गिरी निवासी गोसाई का पूरा गांव के पास से ही घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।
अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि 22 मई को राजकुमार उर्फ बमबम व डीएम पांडेय उर्फ विकास पांडेय, पंकज पांडेय व राजू पांडेय के साथ उनका विवाद हुआ था। जिसके बाद प्लान बनाकर सबक सिखाने व दहशत फैलाने के उद्देश्य से गांव में फायरिंग व बमबाजी की घटना को अंजाम दिया गया। पूछताछ में बमबाजी की घटना कबूल की। पुलिस ने उनके पास से नौ देसी बम, एक तमंचा और एक कारतूस बरामद किया।
हरदुआ कांड में मुख्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार हुआ था। अब छह अन्य को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से देशी बम व अवैध तमंचा आदि बरामद हुए हैं। दो दिन पहले हुई मारपीट को लेकर सबक सीखाने व दहशत फैलाने की नियत से आरोपी इकठ्ठा होकर हरदुआ गांव मारपीट व फायरिंग आदि की घटना को अंजाम दिया था। - अभिनव त्यागी, पुलिस अधीक्षक, भदोही।