ब्रिक्स: 10 देशों के मेहमानों की मेजबानी करेगी काशी, कल्चर समिट की तैयारियां तेज; चार समूहों में आएंगे विदेशी
BRICS Summit 2025: ब्रिक्स कल्चर समिट के जरिए काशी एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी सांस्कृतिक पहचान मजबूत करेगी। प्रशासन विदेशी मेहमानों के स्वागत और सुरक्षा को लेकर व्यापक तैयारियों में जुटा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Varanasi News: जी-20 के सफल आयोजन के बाद एक बार फिर वारणसी वैश्विक कूटनीति और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बनने जा रही है। चार और पांच जून को यहां आयोजित होने वाली ब्रिक्स कल्चर समिट की तैयारियां तेज हो गई हैं। समिट में ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका के साथ मिस्र, इथियोपिया, ईरान, इंडोनेशिया और संयुक्त अरब अमीरात सहित 10 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। विदेशी मेहमान चार समूहों में वाराणसी पहुंचेंगे।
समिट की तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को कमिश्नरी सभागार में मंडलायुक्त एस राजलिंगम और संस्कृति मंत्रालय की निदेशक प्रियंका चंद्र की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक में सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, आवागमन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने आयोजन स्थल और विदेशी मेहमानों की सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी भी दी।
तैयारियां तेज
मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि तय समय सीमा में समन्वय के साथ व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं ताकि मेहमानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रशासन शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और आकर्षक बनाने पर विशेष जोर दे रहा है।
बैठक में डीएम सत्येंद्र कुमार, अपर पुलिस आयुक्त शिवहरि मीणा, वीडीए वीसी पूर्ण बोरा, नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल, एडीएम प्रशासन पंकज कुमार और एडीएम सिटी राजेश कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।