सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chandauli News Women Protest Against Construction of Police Outpost Police Detain Bablu Chauhan

Chandauli News: चौकी निर्माण के विरोध में उतरी महिलाएं, रुकवाया काम; पुलिस ने बबलू चौहान को हिरासत में लिया

अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 21 May 2026 01:29 PM IST
विज्ञापन
सार

Chandauli News: चंधासी क्षेत्र में पुलिस चौकी निर्माण के विरोध में महिलाओं ने जमकर प्रदर्शन किया और निर्माण कार्य रुकवा दिया। इस दौरान पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चला। मौके पर पहुंची पुलिस ने बबलू चौहान को हिरासत में ले लिया। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात रहा।

Chandauli News Women Protest Against Construction of Police Outpost Police Detain Bablu Chauhan
चौकी निर्माण के विरोध में उतरी महिलाएं। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP News: पीडीडीयू नगर के चंधासी क्षेत्र में प्रस्तावित पुलिस चौकी निर्माण को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया। बृहस्पतिवार को चौकी निर्माण कार्य शुरू होते ही स्थानीय लोगों और महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई और निर्माण कार्य रोक दिया गया। विरोध के दौरान घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

Trending Videos




बताया जा रहा है कि इससे पहले भी दामोदर दास पोखरे के पास चौकी निर्माण का विरोध किया गया था। बृहस्पतिवार को एक बार फिर स्थानीय निवासी बबलू चौहान महिलाओं के साथ मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य का विरोध शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर काम बंद करा दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगीं। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने बबलू चौहान को हिरासत में ले लिया। इसके बाद मौके पर कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई।

विज्ञापन

लगाया आरोप

महिलाओं ने आरोप लगाया कि बिना स्थानीय लोगों की सहमति के चौकी निर्माण कराया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जिस स्थान पर चौकी बनाई जा रही है, उसे लेकर पहले से विवाद चल रहा है। वहीं प्रशासन का कहना है कि चौकी निर्माण जनहित और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कराया जा रहा है। 

घटना के दौरान काफी देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस बल की मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रित किया गया। बाद में अधिकारियों ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि विवाद से जुड़े सभी पक्षों से बातचीत कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed