सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cough Syrup Case Second Charge Sheet—Spanning 5334 Pages Filed Against Three Individuals

कफ सिरप: शुभम सहित तीन के खिलाफ 5334 पेज की दूसरी चार्जशीट दाखिल, चार महीने चली विवेचना; जानें खास

अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 21 May 2026 01:59 PM IST
विज्ञापन
सार

Sonbhadra News: सोनभद्र में फर्जी फर्म बनाकर कफ सिरप की कागजी आपूर्ति और तस्करी मामले में एसआईटी ने सरगना शुभम जायसवाल, सत्यम और विजय के खिलाफ 5334 पेज की दूसरी चार्जशीट अदालत में दाखिल की। जांच में करोड़ों रुपये के फर्जी लेनदेन और फर्जी ट्रांसपोर्ट बिल का खुलासा हुआ। अदालत ने आरोपियों को पांच जुलाई को पेश होने का समन जारी किया।

Cough Syrup Case Second Charge Sheet—Spanning 5334 Pages Filed Against Three Individuals
अंतरराज्यीय गिरोह का सरगना शुभम जायसवाल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

Cough Syrup Case: सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बरकरा तालाब के पास फर्जी फर्म बनाकर रांची से सोनभद्र और भदोही तक कफ सिरप की कागजी आपूर्ति के मामले में सरगना शुभम जायसवाल, सत्यम और विजय के खिलाफ दूसरी चार्जशीट मंगलवार को विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट की अदालत में दाखिल कर दी गई। सोनभद्र एसआईटी ने एक मामले में पहले ही शुभम सहित 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।

Trending Videos


कोडीन कफ सिरप की आपूर्ति में गड़बड़ी में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद एसआईटी ने चार महीने तक विवेचना की। केस डायरी और जांच के दौरान मिले सबूतों-दस्तावेजों को जुटाया गया। 5334 पेज की चार्जशीट तैयार करके अदालत में दाखिल कर दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने शुभम सहित तीनों आरोपियों को सम्मन जारी किया है। साथ ही अदालत में उपस्थिति के लिए पांच जुलाई की तिथि तय  की है। इस मामले में शुभम के पिता भोला जायसवाल और रवि सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल होनी है। इसके लिए एसआईटी जांच प्रक्रिया पूरी करने में लगी है। 

विज्ञापन

शुभम की तलाश जारी

एसआईटी के मुताबिक, शुभम के करीबी भदोही निवासी नितेश उर्फ रवि गुप्ता ने जनवरी 2024 में वाराणसी के प्रह्लाद घाट निवासी ममेरे भाई सत्यम और विजय के नाम पर सोनभद्र में मां कृपा और शिविक्षा फर्म का ड्रग लाइसेंस लिया था। उसका पता बरकरा तालाब, रॉबर्ट्सगंज दिखाते हुए 15 महीने में दोनों फर्मों के जरिये सरगना शुभम और उसके पिता भोला की रांची स्थित फर्म शैली ट्रेडर्स से कागजों पर छह-छह करोड़ का सिरप खरीदा था। 

मां कामाख्या एयर कार्गो ट्रांसपोर्ट का बिल लगाकर खरीद दिखाई गई और भदोही स्थित आयुष इंटरप्राइजेज, सनाया मेडिकल और दिलीप मेडिकल के नाम पर कागजी ढुलाई कराई गई थी। इसकी भनक किसी को न लगे इसके लिए शैली ट्रेडर्स के इंडियन बैंक स्थित शाखा में दोनों फर्मों के नाम से छह-छह करोड़ रुपये जमा कराए गए। जिन ममेरे भाइयों के नाम से दवा फर्म खुलवाई गई थी उन्हें तस्करी के इस खेल में साथ देने के लिए प्रति कफ सिरप की प्रति शीशी के हिसाब से एक-एक रुपये कमीशन दिए गए।

फर्जी फर्म बनाकर कफ सिरप की कागजी आपूर्ति और तस्करी के मामले में शुभम सहित तीन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करा दी गई है। शुभम के पिता और रवि सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ जांच जारी है। जल्द ही एक और चार्जशीट दाखिल की जाएगी। - अभिषेक वर्मा, एसपी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed