फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Dashboard DM varanasi directs officials record grievance resolution portal after complainant signature

सीएम डैशबोर्ड: डीएम बोले- शिकायतकर्ता के हस्ताक्षर के बाद पोर्टल पर दर्ज करें निस्तारण, नियमित हो परीक्षण

Sun, 16 Aug 2026 09:55 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 16 Aug 2026 09:55 AM IST
सार

Varanasi News: डीएम सत्येंद्र कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनशिकायतों का निस्तारण शिकायतकर्ता के हस्ताक्षर के बाद ही संबंधित पोर्टल पर दर्ज किया जाए। उन्होंने सीएम डैशबोर्ड पर दर्ज आंकड़ों का नियमित परीक्षण करने को कहा। साथ ही लंबित शिकायतों की समीक्षा कर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
CM Dashboard DM varanasi directs officials record grievance resolution portal after complainant signature
वाराणसी डीएम सत्येंद्र कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डीएम सत्येंद्र कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड तथा विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस पर आई शिकायतों का निस्तारण पोर्टल पर तब तक न दिखाएं जब तक संबंधित शिकायतकर्ता का हस्ताक्षर उस पर न हों। सीएम डैशबोर्ड के आंकड़ों का नियमित परीक्षण किया जाए।

विज्ञापन


डीएम ने कहा कि जिन योजनाओं में प्रगति अपेक्षित स्तर से कम है, उनमें विशेष कार्ययोजना बनाकर लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सीएम डैशबोर्ड पर जिले की रैंकिंग में सुधार लाना सभी विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी है। किसी भी स्तर पर डाटा अपडेट न होने अथवा लक्ष्य के सापेक्ष कम प्रगति के कारण जिले की रैंकिंग प्रभावित नहीं होनी चाहिए। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्राम एवं ब्लॉक स्तर पर कैंप या शिविर लगा कर पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि हस्ताक्षरयुक्त शिकायत पत्र को ही पोर्टल पर अपलोड किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कम ओपीडी वाले आयुष अस्पतालों में बढ़ेगी मरीजों की संख्या : डीएम ने जिला आयुष समिति की समीक्षा बैठक भी की। उन्होंने आयुष चिकित्सालयों में मरीजों को हर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कम ओपीडी वाले आयुष चिकित्सालयों को चिह्नित कर ओपीडी बढ़ाने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करने को कहा। 

उन्होंने लोगों को गुणवत्तापूर्ण और सुगम आयुष चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। आयुष चिकित्सालयों में आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को आयुष सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के लिए नियमित रूप से चिकित्सालयों का निरीक्षण करने को कहा। जिलाधिकारी ने योग, आयुर्वेद, स्वस्थ जीवनशैली और औषधीय पौधों के महत्व के संबंध में जन-जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। डीएम ने आयुष चिकित्सा शिविर लगाकर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने को कहा। 

वरुणा-असि नदी के लिए तैयार करें प्लान
डीएम सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला पर्यावरण, गंगा, पाैधरोपण और आर्द्रभूमि समितियों की संयुक्त बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम ने वरुणा और असि नदी के पुनर्जीवन के लिए ठोस प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। जिला गंगा समिति ने अस्सी घाट पर प्रस्तावित मैकेनाइज्ड पार्किंग, मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क और गंगा-वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजनाओं के अनापत्ति प्रमाण पत्र की प्रगति जांची। 

वृक्षारोपण समिति ने पिछले वर्षों के कार्यों के भौतिक सत्यापन, पौधों की सुरक्षा और मियावाकी स्थलों के रखरखाव पर चर्चा की। जिला आर्द्रभूमि समिति ने चयनित तालाबों को के संरक्षण में तेजी लाने को कहा। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध कार्य करने के निर्देश दिए। डीएम ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed