सीएम ग्रिड योजना: वाराणसी में एक्सईएन को नोटिस, संस्था पर तीन लाख का जुर्माना; सफाई इंस्पेक्टर का वेतन रोका
Varanasi News: सीएम ग्रिड योजना के तहत वाराणसी में निरीक्षण के दौरान मिली खामियों पर सख्त कार्रवाई की गई। संबंधित विभाग के एक्सईएन को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, जबकि सफाई इंस्पेक्टर का वेतन रोक दिया गया। लापरवाही बरतने वाली संस्था पर तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया और अवैध वेंडरों को हटाने के निर्देश दिए गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Varanasi News: नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने कचहरी में हो रहे निर्माण कार्य में लापरवाही और धीमी गति मिलने पर कार्यदायी संस्था पर तीन लाख का जुर्माना लगाया। निरीक्षण के दौरान उन्हें ढेरों खामियां मिलीं। निगरानी नहीं करने वाले एक्सईएन को नोटिस, सफाई इंस्पेक्टर का वेतन रोका, वेंडर हटाए, सिल्ट, अतिक्रमण करने पर पेनाल्टी लगाई।
नगर आयुक्त ने कचहरी में सीएम ग्रिड योजना के तहत हो रहे मार्ग निर्माण का जायजा लिया। चेतावनी के बाद भी कई स्थानों पर इंटरलॉकिंग की गुणवत्ता खराब और गति बेहद धीमी पाए जाने पर संस्था पर तीन लाख का जुर्माना लगाया। पाथवे पर दुकानदारों की ओर से टेबल-कुर्सी लगाकर किए गए अतिक्रमण और गंदगी देख नगर आयुक्त भड़क गए।
जोनल अधिकारी को अतिक्रमणकारियों के खिलाफ 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाने को कहा। अशोक विहार कॉलोनी पार्क नंबर 4 के विकास कार्यों को भी देखा।पाथवे और दीवारों की टाइल्स टूटी मिली, रेन वाटर हार्वेस्टिंग चेंबर जीर्णशीर्ण था और मिट्टी भराई का काम सुस्त था। वेंडर को हटाकर दूसरे काम सौंपने को कहा। सदर नाले में सिल्ट मिलने पर 50 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया।
मल्टीस्टोरी बिल्डिंगों के काम में देरी मिलने पर चेतावनी
नगर आयुक्त ने भोजूबीर और लहुराबीर में बन रही निर्माणाधीन मल्टीस्टोरी बिल्डिंगों का भी निरीक्षण किया। दोनों जगह काम सुस्त मिलने पर उन्होंने लेबर बढ़ाकर गति लाने की चेतावनी दी, अन्यथा काम रोकने की चेतावनी दी। पुलिस लाइन चौराहा पर दूध सट्टी के लिए टीन शेड व पाथवे का काम दो महीने बाद भी शुरू न होने पर अधिशासी अभियंता एमके सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
वहीं, पांडेपुर काली माता मंदिर से पुलिस लाइन चौराहा तक डिवाइडर व फ्लाई ओवर पर गंदगी मिलने पर सफाई निरीक्षक सुजीत गुप्ता को शो-कॉज नोटिस के साथ वेतन रोकने और सफाई सुपरवाइजर पर विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सिगरा चौराहे से औरंगाबाद जाने वाले मार्ग पर आधी अधूरी सड़क बनाई गई है। यूनियन बैंक के पास और आशियाना बिल्डिंग के आसपास की आधी से अधिक सड़क छोड़ दी गई है।