सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Couple killed by lightning strike in Varanasi

मौसम का कहर: आकाशीय बिजली गिरने से शिक्षक और पत्नी की मौत, बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े थे

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 03 Apr 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले के सिंघोरा में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दंपती की मौत हो गई। घटना से परिवार के साथ ही गांव में कोहराम मच गया है। 

Couple killed by lightning strike in Varanasi
पति-पत्नी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

वाराणसी जिले के सिंधोरा थाना क्षेत्र के भदेवली गांव में शुक्रवार की शाम बिजली की चपेट में आने से शिक्षक रमेश चंद्र भारती (58) और उनकी पत्नी चमेला देवी (55) की मौत हो गई। खेत में गेहूं का बोझ बांधने गए दंपती को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। तेज हवा और बारिश से बचने के लिए दंपती एक पेड़ की छांव में खड़े थे, तभी आकाशीय बिजली गिर गई।

Trending Videos


भदेवली निवासी रमेश चंद्र भारती जूनियर हाई स्कूल सिंधोरा में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। वह पत्नी चमेला देवी के साथ अपराह्न में खेत में गेहूं की फसल के बोझ बांधने गए थे। इस बीच शाम को तेज हवा और अचानक गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिवान में बिजली कड़कने और बारिश से बचने के लिए दंपती पास स्थित नटवा बीर बाबा मंदिर पर रुक गए और मंदिर परिसर में स्थित पकड़ी के पेड़ के नीचे छांव में खड़े हो गए। कुछ देर बाद अचानक पेड़ पर बिजली गिर गई। इससे दंपती झुलस गए। आसपास के लोगों ने यह देखा तो दौड़कर मौके पर पहुंचे। 

इसे भी पढ़ें; Sonbhadra News: फर्जी फर्म बनाकर सरकारी राजस्व को 70 लाख की लगाई चपत, एसआईटी ने जालसाज को किया गिरफ्तार

किसी तरह दोनों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच बेटा और बेटियां भी अस्पताल पहुं गईं। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।माता-पिता की मौत की सूचना मिलते ही बेटा और बेटियां बिलख पड़े।

माता-पिता के शव को लेकर परिजनों और अस्पताल कर्मियों में कुछ देर के लिए नोकझोंक भी हुई। कर्मचारियों की सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस ने शव को संरक्षण में ले लिया। दंपती के एक बेटा और तीन बेटियां हैं। बड़ी संख्या में गांव के लोग शिक्षक रमेश चंद्र भारती के घर पहुंचे। रमेश की वृद्ध मां को जब यह मालूम चला कि बेटे और बहू की मौत हो गई, तो वह बेसुध हो गईं। सिंधोरा थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि बड़ी बेटी सरिता और सुनीता की शादी हो चुकी है, जबकि सबसे छोटी बेटी श्वेता अविवाहित है। बेटा विशेष कुमार 20 वर्ष का है। दोनों भाई-बहन पढ़ाई कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed