सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi SDM wife Jyoti Maurya and husband Alok maurya back in headlines

UP News: एसडीएम पत्नी और पति फिर चर्चा में, सोशल मीडिया पर वायरल खबर निकली भ्रामक

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 07 Apr 2026 03:03 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में एसडीएम पत्नी और पति फिर चर्चा में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर एसडीएम के पति के यूपीएससी परीक्षा पास होने की खबर भ्रामक निकली। 

Varanasi SDM wife Jyoti Maurya and husband Alok maurya back in headlines
ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

वाराणसी जिले के ब्लॉक चिरईगांव की रहने वाली एसडीएम ज्योति मौर्य और पति आलोक मौर्य की कहानी एक बार फिर चर्चा में है। सोशल मीडिया पर पति आलोक के यूपीएससी परीक्षा पास होने की खबर भ्रामक निकली है। लखनऊ में पति के इंटरव्यू देने की खबर वायरल है। आलोक मौर्य ने खबर को भ्रामक बताया है। 

Trending Videos


मोबाइल पर हुई बातचीत में आलोक ने बताया कि वह अभी यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं। अब तक दो बार परीक्षा में शामिल हो चुके हैं, लेकिन अभी सफलता हासिल नहीं कर पाए हैं। हाल ही में वह निजी कार्य से लखनऊ गए थे, जिसे गलत तरीके से इंटरव्यू से जोड़कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्योति और उनके पति आजमगढ़ के बढ़हल निवासी आलोक पहले भी अपने वैवाहिक विवाद को लेकर चर्चाओं में रह चुके हैं। 2010 में दोनों का विवाह हुआ था। शादी के बाद ज्योति 2015 में एसडीएम बनीं। नौकरी के बाद दंपती के रिश्तों में खटास आ गई। दंपती के बीच इतनी दूरियां बढ़ी कि कोर्ट में मामला चला गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed