{"_id":"69d4c9666a21f58b5101a872","slug":"varanasi-police-arrested-youth-drinking-beer-on-barge-in-ganga-arrested-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: गंगा में बजड़े पर बीयर पीने वाला युवक गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: गंगा में बजड़े पर बीयर पीने वाला युवक गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 07 Apr 2026 02:39 PM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi News: वाराणसी जिले की पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया। उसका बजड़े पर बीयर पीने का वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस इससे पहले गंगा में इफ्तार पार्टी करने वाले 14 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
वाराणसी जिले में बजड़े पर सवार होकर बीयर पीते एक युवक का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए कार्रवाई की। डीसीपी काशी गौरव बंसवाल और एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार की निगरानी में पुलिस ने वायरल वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान कर उसे मंगलवार की सुबह अस्सी घाट इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया युवक अर्जुन राजभर (25 वर्ष) निवासी नगवां नाव डेकोरेटर बताया जा रहा है, जो अपने साथियों के साथ अस्सी से मिर्जापुर की ओर गया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शाम को निकला था और रात में अदलहाट पहुंच गया था।
Trending Videos
नाविकों की शिकायत पर दर्ज की जा रही प्राथमिकी
माता शीतला का बधाई लेकर जाने वाले नाविकों के नाव पर बियर पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मचा है। नाविक प्रेम साहनी की शिकायत पर भेलूपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये था पूरा मामला
शीतला घाट से अदलहाट स्थित शीतला माता मंदिर गंगा के रास्ते जाते समय नाव पर डीजे बजाने और बीयर पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर सोमवार को वायरल हुआ। एसीपी दशाश्वमेध ने इसकी जांच बैठाई और मंगवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। एसीपी दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि मांझी समाज की ओर से हर साल शीतला घाट से मिर्जापुर के अदलहाट स्थित शीतला माता मंदिर में पूजा की जाती है। इसमें अन्य जिलों से भी नाविक आते हैं। वे डीजे के साथ नाव लेकर गंगा के रास्ते जाते हैं। रविवार की शाम 5:30 बजे शीतला घाट से सभी नाविक अदलहाट के लिए रवाना हुए। सोमवार की देर शाम तक वे वाराणसी लौटते हैं। दो वायरल वीडियो दिन के हैं, जिनमें डीजे लगा है। वहीं, एक वीडियो देर शाम का बताया जा रहा है, जिसमें एक नाविक बीयर पीते हुए दिख रहा है। लेकिन वह सीमा क्षेत्र मिर्जापुर होने के चलते भेलूपुर, दशाश्वमेध सर्किल में वीडियो के आधार पर अन्य नाविकों से पहचान कराई गई, लेकिन किसी ने पहचान नहीं की।