सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Criminal Shot in Legs After Opening Fire on Police Action Taken Against Those Who Harbored Him

UP: असलहा दिखाने पुलिस को ले गया बदमाश...कर दी फायरिंग, मुठभेड़ में घायल हुआ शातिर; हिंसक झड़प में था शामिल

अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 24 Apr 2026 11:38 AM IST
विज्ञापन
सार

Chandauli News: उत्तर प्रदेश के चंदाैली जिले की पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश को घायल कर गिरफ्तार कर लिया। कव्वाली कार्यक्रम के दौरान उसने विवाद किया था। इसके बाद मामला हिंसक हो गया था। पुलिस उसे 21 अप्रैल से तलाश रही थी।

Criminal Shot in Legs After Opening Fire on Police Action Taken Against Those Who Harbored Him
मुठभेड़ और बदमाशों की जानकारी देते एसपी आकाश पटेल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

Encounter in UP: चंदौली पुलिस और हिस्ट्रीशीटर धमेंद्र भारती के बीच बृहस्पतिवार की रात 12 बजे मुठभेड़ हो गई। जिसमें धमेंद्र भारती के दोनों पैर में गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Trending Videos




अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव में 21 अप्रैल की रात कव्वाली कार्यक्रम के दौरान हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र भारती ने अपने साथियों भोला, विवेक, बाबूलाल, मुस्कान और मयंक के साथ मिलकर महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसका फरमान नामक युवक ने विरोध किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद बढ़ने के बाद जब फरमान अपने परिवार के साथ घर लौट रहा था, तो आरोपियों ने रास्ते में उसकी गाड़ी रोक ली। इसके बाद उन पर फायरिंग की गई और लाठी-डंडों व ईंट-पत्थरों से हमला कर वाहन को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

पुलिस ने की कार्रवाई

घटना के बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देश पर क्राइम ब्रांच और अलीनगर पुलिस की टीम ने मुख्य आरोपी धर्मेंद्र भारती की तलाश शुरू की। सूचना के आधार पर उसे सकलडीहा क्षेत्र के दीनदासपुर गांव में एक रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार कर लिया गया। 

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना में इस्तेमाल किया गया अवैध असलहा मेहवा रिंग रोड के पास छिपाया गया है। जब पुलिस उसे बरामदगी के लिए मौके पर ले गई, तो उसने छिपाए गए तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिससे धर्मेंद्र भारती के दोनों पैरों में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


एसपी आकाश पटेल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और गैंगस्टर एक्ट समेत 33 से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। साथ ही, आरोपी को शरण देने वाले रिश्तेदारों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस हालात पर नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed