सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dead Body of Elderly Man Who Stepped Out for Walk Found in Pond in Azamgarh

UP News: घर से टहलने निकले बुजुर्ग का पोखरे में मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आएगी मौत की वजह

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 07 Apr 2026 12:44 PM IST
विज्ञापन
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में घर से टहलने निकले बुजुर्ग का दूसरे दिन मंगलवार को पोखरे में शव उतराया मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

Dead Body of Elderly Man Who Stepped Out for Walk Found in Pond in Azamgarh
आजमगढ़ में पोखरे में मिला बुजुर्ग का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आजमगढ़ जिले के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के शाहजियरपुर गांव स्थित पोखरे में मंगलवार को एक बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Trending Videos


क्या है पूरा मामला
शाहजियरपुर गांव निवासी अच्छेलाल राजभर (60) सोमवार को गांव के चौराहे पर टहलने के लिए निकला था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। परिजन उनकी तलाश करते हुए पोखरे के पास पहुंचे, जहां उनका चप्पल दिखा। इसके बाद ग्रामीणों ने पोखरे के पूर्वी छोर पर देखा तो शव पानी में उतराता हुआ मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। अच्छे लाल राजभर के रूप में उसकी पहचान हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह पांच बेटा व चार बेटियों का पिता था। 

कोतवाल सच्चिदानंद ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वह शौच के लिए पोखरे के पास गया था। मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed